विज्ञापन

VIDEO: तेंदुए को दबोचकर पीठ पर बैठा युवक, गांव में घुसकर 5 लोगों पर किया हमला, तलाश जारी 

Dhar News: गुजरी गांव में रहने वाले रोहित ने बताया कि तेंदुआ सुबह से ही गांव में घुस आया था. हमला कर उसने 4-5 लोगों को घायल कर दिया. एक युवक ने तेंदुए को पकड़ लिया था, लेकिन बाद में वह उसके हाथों से निकल गया. दोपहर में वन विभाग और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. तेंदुए को रेस्क्यू करने के प्रयास किए जा रहे हैं. 

VIDEO: तेंदुए को दबोचकर पीठ पर बैठा युवक, गांव में घुसकर 5 लोगों पर किया हमला, तलाश जारी 
Leopard Attack in Dhar: Five Injured as Wild Cat Enters Residential Area

Dhar Leopard Attack: मध्य प्रदेश के धार जिले के धामनोद वन परिक्षेत्र में आने वाले गुजरी गांव में एक तेंदुआ घुस गया. तेंदुए ने एक महिला समेत चार लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया. इससे गांव में हड़कंप मच गया. सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम पहुंची तो तेंदुए ने उस पर भी हमला किया. एक युवक ने तेंदुए को दबोचा और उसकी पीठ पर बैठ गया, लेकिन खूंखार तेंदुआ मौका मिलते ही भाग गया. 

दरअसल, तेंदुआ जंगल क्षेत्र से निकलकर अचानक रिहायशी बस्ती में पहुंच गया. ग्रामीण कुछ समझ पाते इससे पहले तेंदुए ने उसके सामने आए लोगों पर हमला कर दिया. हमले में महेश वास्केल, ग्यारसी लाल सोलंकी, कांताबाई राठौड़ और विकास डावर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के दौरान बस्ती में चीख-पुकार मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए. घायलों को उनके परिजन तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुजरी लेकर पहुंच जहां उनका इलाज किया गया. डॉक्टरों के अनुसार, प्राथमिकी उपचार के गंभीर घायलों को धार के भोज चिकित्सालय भेज दिया गया.

अभी भी बस्ती में ही है तेंदुआ 

इधर, तेंदुए के हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया. वनरक्षक दादू सिंह ने बताया कि तेंदुए की सूचना पर स्टाफ के साथ गुजरी गांव पहुंचे थे. ग्रामीणों को तेंदुए से सुरक्षित रहने की समझाइए दे रहे थे, इस दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया, हमले में उसके पेट पर घाव हो गया है. वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, तेंदुआ अभी भी बस्ती के आसपास के क्षेत्र में कहीं छिपा हो सकता है. उसकी तलाश की जा रही है. अधिकारियों ने लोगों से घर में रहने की अपील की है. जंगल क्षेत्र के पास जाने से भी मना किया गया है.

युवक के हाथों से निकल गया तेंदुआ 

गुजरी गांव में रहने वाले रोहित ने बताया कि तेंदुआ सुबह से ही गांव में घुस आया था. हमला कर उसने 4-5 लोगों को घायल कर दिया. एक युवक ने तेंदुए को पकड़ लिया था, लेकिन बाद में वह उसके हाथों से निकल गया. दोपहर में वन विभाग और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. तेंदुए को रेस्क्यू करने के प्रयास किए जा रहे हैं. 

 'मेजर' की दुल्हन ले गया प्रेमी, बारात निकलने से पहले सनी देओल स्टाइल में किया ये ऐलान, दूल्हा घर से नहीं निकला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com