विज्ञापन

IPL 2026: कौन से 11 प्लेयर गुजरात टाइटंस को फिर से बनाएंगे चैंपियन? अश्विन ने उनके नाम का कर दिया ऐलान

Ravichandran Ashwin Picks Gujarat Titans Probable Playing XI For IPL 2026: रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल 2026 के लिए गुजरात टाइटंस की परफेक्ट प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है, जो कुछ इस प्रकार है-

IPL 2026: कौन से 11 प्लेयर गुजरात टाइटंस को फिर से बनाएंगे चैंपियन? अश्विन ने उनके नाम का कर दिया ऐलान
Ravichandran Ashwin

Ravichandran Ashwin Picks Gujarat Titans Probable Playing XI For IPL 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने आईपीएल की आगामी सीजन के लिए गुजरात टाइटंस की परफेक्ट प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है. जिसमें उन्होंने अनकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्रा को शामिल करते हुए सबको चौंका दिया है. झारखंड के 21 वर्षीय खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी की तरफ से अबतक डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है. हालांकि, वह दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से आईपीएल के 17वें सीजन में डेब्यू कर चुके हैं. मगर निराशाजनक प्रदर्शन के बाद जल्द ही उन्हें टीम से ड्रॉप भी कर दिया गया था. 

जीटी उन चुनिंदा टीमों में से एक है, जिन्होंने संपन्न हुए नीलामी प्रकिया में बहुत ही कम खिलाड़ियों पर दाव लगाया था. फ्रेंचाइजी के नजरिए से पिछला सीजन काफी अच्छा रहा. क्योंकि टीम ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था. जीटी ने ऑफ-सीजन के दौरान शेरफेन रदरफोर्ड के साथ अपना नाता तोड़ लिया है. वहीं जेसन होल्डर और ल्यूक वुड जैसे खिलाड़ियों को अपने बेड़े में शामिल करते हुए एक मजबूत टीम बनाने का प्रयास किया है. 

जीटी की प्लेइंग इलेवन पर अश्विन का बयान 

अश्विन की तरफ से जीटी द्वारा पिछले सीजन में आजमाई गई संयोजन में ज्यादा बदलाव नजर नहीं आता है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए कहा, 'साई सुदर्शन, शुभमन गिल, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और प्रसिद्ध कृष्णा (12वें खिलाड़ी.'

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यही टीम होगी, लेकिन वे ग्लेन फिलिप्स के साथ भी टूर्नामेंट की शुरुआत कर सकते हैं. ऐसे में मैं कुशाग्र को तीसरे नंबर पर और फिलिप्स को चौथे नंबर पर रखूंगा. इस समय ग्लेन फिलिप्स को शायद जोस बटलर से पहले खेलने का मौका मिल सकता है.'

यहीं नहीं आगामी सीजन में जीटी की तरफ से कौन सा गेंदबाज सर्वाधिक विकेट चटकाएगा. उस गेंदबाज की भी भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मोहम्मद सिराज इस साल जीटी की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेंगे. अगर वो विकेट नहीं लेते हैं, तो गुजरात की टीम मुश्किल में पड़ जाएगी.'

उन्होंने कहा, 'जीटी की दो मुख्य समस्याएं हैं, उनका अनुभवहीन मध्य क्रम और उनका अनुभवी शीर्ष क्रम. दोनों को इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. तभी हम गुजरात को शीर्ष चार में पहुंचते हुए देख सकते हैं. हालांकि, मुझे नहीं लगता है कि वे प्लेऑफ तक पहुंच पाएंगे.'

यह भी पढ़ें- IPL 2026: CSK को मिला नाथन एलिस का रिप्लेसमेंट, जानें कौन है वो गेंदबाज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com