विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2017

टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने इस अंदाज में दी नए साल की बधाई, फैंस बोले-'DJ वाले बाबू...' 

टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने जिस फोटो को ट्वीट कर फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी है उसमें वह 'डीजे' के रूप में दिख रहे हैं.

टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने इस अंदाज में दी नए साल की बधाई, फैंस बोले-'DJ वाले बाबू...' 
टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने ट्वीट कर फैंस को दी नए साल की शुभकामनाएं.
  • भारतीय टीम अभी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है
  • भारत वहां 3 टेस्ट, 6 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलेगा
  • दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट 5 जनवरी से शुरू होगा
नई दिल्ली: भारतीय टीम अभी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है. मुख्य कोच रवि शास्त्री भी टीम के साथ केपटाउन में हैं. कोच रवि शास्त्री ने अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी तो उसपर जोरदार प्रतिक्रियाएं मिलीं. कुछ लोग उनसे गाने की फरमाइश तक करने लगे, तो किसी ने उन्हें 'डीजे वाले बाबू कहा. 

यह भी पढ़ें : 'अगर हमारे बल्लेबाज़ों के लिए मुश्किल होगी तो उनके बैट्समैन के लिए भी आसान नहीं होगा'
  दरअसल, कोच रवि शास्त्री ने जिस फोटो को ट्वीट कर फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी है उसमें वह 'डीजे' के रूप में दिख रहे हैं. उनके फोटो ट्वीट करने के बाद उन्हें लोगों ने शुभकामनाएं तो दी साथ ही उनसे गाने की फरमाइश भी कर डाली. किसी ने लिखा, 'डीजे वाले बाबू मेरा गाना चला दे'...तो किसी ने लिखा...'डीजे रवि...वॉव'. तो एक फैंस ने लिखा 'डीजे वाले बाबू'....
 
गौरतलब है कि भारत को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन टेस्ट, 6 वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है. भारत का पहला मैच 5 जनवरी को होगा वहीं, आखिरी मैच उसे 24 फरवरी को खेलना है. भारतीय टीम केपटाउन के न्यूलैंड क्रिकेट ग्राउंड में अपना पहला टेस्ट मैच खेलेगी. भारतीय वहां इतिहास बनाने के लिए गई है, क्योंकि टीम इंडिया वहां कभी भी कोई सीरीज जीतने में सफल नहीं हो सकी है. 

यह भी पढ़ें : IND VS SA: इसलिए टीम इंडिया के लिए अभी भी दक्षिण अफ्रीका में जीत एक बड़ी चुनौती!
​
हालांकि कोच रवि शास्त्री ने विराट और उनकी 'सेना' पर भरोसा जताया है कि यह टीम पिछले सभी आंकड़ों को पीछे छोड़ते हुए इस बार सीरीज पर कब्जा जमाएगी. गौरतलब है टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले रवि शास्त्री ने मुंबई में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि अगर हमारे बल्लेबाज़ों को वहां मुश्किल होगी तो उनके बैट्समैन के लिए भी आसान नहीं होगा'.

VIDEO : बैंड, बाजा और बारात के बाद अब विराट की नजर दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर
 
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के साथ उसके घरेलू जमीन पर कुल 17 टेस्ट मैच खेले हैं. इनमें 2 में उसे जीत हासिल हुई है, जबकि आठ में हार का सामना करना पड़ा है. 7 टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुए है. भारतीय टीम की कोशिश पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़कर इतिहास बनाने पर होगी. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravi Shastri, Happy New Year Wishes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com