विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2015

श्रीलंका में भारतीय टीम से जुड़ेंगे रवि शास्त्री

Also Read in
श्रीलंका में भारतीय टीम से जुड़ेंगे रवि शास्त्री
रवि शास्त्री की फाइल फोटो
कोलंबो: टीम निदेशक रवि शास्त्री 12 अगस्त को गाले में श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रहे पहले क्रिकेट टेस्ट से पहले भारतीय टीम से जुड़ जाएंगे।

शास्त्री ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चल रही मौजूदा एशेज सीरीज़ के लिए मीडिया प्रतिबद्धताओं के कारण श्रीलंका जाने वाली टीम के साथ नहीं जा पाए थे।

इस पहले भारतीय कप्तान ने इंग्लैंड में अपनी मीडिया प्रतिबद्धताओं को लेकर पहले ही बीसीसीआई को सूचित कर दिया था।

बीसीसीआई के नए मुख्य कोच की घोषणा नहीं करने तक शास्त्री के टीम प्रबंधन का प्रभारी रहने की उम्मीद है। विश्व कप के बाद डंकन फ्लेचर के जाने के बाद से मुख्य कोच का पद खाली है।

शास्त्री मीडिया प्रतिबद्धताओं के कारण ही हाल में भारत के जिम्बाब्वे दौरे पर भी नहीं गए थे। भारत अभी श्रीलंका अध्यक्ष एकादश के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेल रहा है, जिसका अंतिम दिन कल होगा। इसके बाद भारत को श्रीलंका दौरे पर तीन टेस्ट खेलने हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
श्रीलंका, रवि शास्त्री, भारत श्रीलंका सीरीज़, भारत का श्रीलंका दौरा, Srilanka, Ravi Shashtri, India Vs Sri Lanka, क्रिकेट, Cricket, IndOnSLTour
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com