विज्ञापन
This Article is From May 06, 2020

रवि शास्त्री बोले- अपने इन दो पुराने साथियों के साथ Beer पीना चाहूंगा..

रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने अपने उन दो साथियों के बारे में खुलासा किया है जिसके साथ वो लॉकडाउन के दौरान बीयर पीना चाहेंगे

रवि शास्त्री बोले- अपने इन दो पुराने साथियों के साथ Beer पीना चाहूंगा..
  • रवि शास्त्री बोले- इन दो पुराने क्रिकेटर्स के साथ बीयर पीना चाहूंगा
  • 1985 की भारतीय टीम विश्व विजेता टीम से थी ज्यादा प्रभावशाली
  • जावेद मियांदाद के साथ प्रतिस्पर्धा थी काफी ज्यादा

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने अपने उन दो साथियों के बारे में खुलासा किया है जिसके साथ वो लॉकडाउन के दौरान बीयर पीना चाहेंगे. शास्त्री ने सोनी स्पोर्ट्स पर दिए अपने इंटरव्यू में कहा कि इस समय वो जहां हैं उनका एरिया ऑरेंज जोन (orange zone) में पड़ता है. ऐसे में कहीं ना कहीं कुछ वाइन की शॉप खुली होगी, मैं वहीं से बीयर लूंगा और अपने साथी लक्ष्मण शिवरामकृष्णन (Shivaramakrishnan) और रोजर बिन्नी (Roger Binny) के साथ बीयर साझा करना चाहूंगा. गौतरलब है कि शास्त्री लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान अपने घर अलीबाग में मौजूद हैं. इस इंटरव्यू के दौरान भारतीय टीम के कोच ने साल 1985 में हुए बेन्सन और हेजेस विश्व चैम्पियनशिप टूर्नामेंट (Benson & Hedges World Championship ) को लेकर भी अपनी यादें शेयर की.

शास्त्री ने कहा कि, उस समय जो भारतीय टीम थी वो काफी कमाल की थी. शास्त्री ने कहा कि यदि पुरानी भारतीय टीम और वर्तमान की भारतीय टीम के बीच मुकाबला हो तो 1985 के दौर वाली भारतीय टीम यकीनन कड़ी टक्कर देती. गौरतलब है कि बेन्सन और हेजेस विश्व चैम्पियनशिप टूर्नामेंट में रवि शास्त्री ने कमाल का परफॉर्मेंस किया था और टूर्नामेंट के जीत में अहम किरदार निभाया था. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया था. सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जाने पर उन्हें ‘ऑडी' कार मिली थी.

सोनी टेन पिटस्टॉप कार्यक्रम के दौरान रवि शास्‍त्री (Ravi Shastri) ने कहा साल 1983 में भारतीय टीम वर्ल्डकप जीती थी लेकिन 1985 वाली भारतीय टीम उससे बेहतर टीम थी. शास्त्री ने कहा कि मैं दोनों टीमों का हिस्सा था जिसके कारण मुझे यह फर्क साफ पता चला था. इस इंटरव्यू में शास्त्री ने पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज जावेद मियांदाद (Javed Miandad) को लेकर भी बात की और कहा कि उनके साथ हमारी प्रतिस्पर्धा काफी रहती थी. वो किसी भी लेवल पर जाकर हमें डिसर्ब करते थे लेकिन फाइनल में जावेद कुछ नहीं कर सका, क्योंकि मेरी आंखें ‘ऑडी' पर थी. फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर खिताब जीतने का कमाल किया था.1985 में आयोजित हुए बेन्सन और हेजेस विश्व चैम्पियनशिप में सुनील गावस्कर भारत के कप्तान थे. 

VIDEO:  कुछ महीने पहले विराट कोहली ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravi Shastri, Javed Miandad, Ramlal Nikhanj Kapil Dev, Sunil Gavaskar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com