Rashid Khan Update on Test Career: अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने भारत के खिलाफ जून में होने वाले एकमात्र टेस्ट में खेलने पर संदेह जताया है. उनका कहना है कि रेड-बॉल क्रिकेट उनकी लंबी करियर की संभावनाओं के लिए जोखिम भरा हो सकता है. साल 2023 में रारिश को पीठ में चोट लगी थी, और उसके बाद से उन्होंने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट से एक तरह से दूरी बना रखी है. राशिद अब साल में सिर्फ एक टेस्ट खेलते हैं. साल 2025 की शुरुआत में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट खेला था. जबकि इस साल उन्होंने कोई रेड बॉल मैच नहीं खेला है. भारत-अफगानिस्तान के बीच 6 से 10 जून के बीच एकमात्र टेस्ट होना था और इसमें राशिद खेलेंगे, इसकी उम्मीद काफी कम है.
राशिद ने कहा, "मुझे लगता है कि मैं पहले भी एक टेस्ट खेल चुका हूं. मैं बस आराम से खेलूंगा. मैं नहीं चाहता कि मेरी पीठ में कोई इंजरी हो. मैं 100 टेस्ट मैच नहीं खेल सकता. रेड-बॉल क्रिकेट थोड़ा मुश्किल है क्योंकि मेरे डॉक्टर ने मुझसे कहा था कि इससे दूर रहो. फिर भी मैंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 67 ओवर फेंके, जिससे डॉक्टर हैरान रह गए."
उन्होंने स्पष्ट किया कि वनडे क्रिकेट मुझे पसंद है और मेरा ध्यान इस फॉर्मेट पर है. राशिद ने कहा,"मैं इसमें लंबे समय तक खेल सकता हूं. रेड-बॉल क्रिकेट को लिमिटेड रखना पड़ेगा. साल में एक टेस्ट है तो मैं उसे खेल लूंगा, लेकिन उससे ज्यादा मैनेज करना मुश्किल होगा." राशिद ने कहा कि अगर मैं टीम का हिस्सा हूं तो पूरे दिन गेंदबाजी करनी पड़ेगी. मुझे सावधानी बरतना है और खुद को वनडे विश्व कप के लिए तैयार करना है.
दिग्गज लेग स्पिनर के बयान से स्पष्ट हो गया है कि भविष्य में वह अपना फोकस वनडे और टेस्ट पर रखना चाहते हैं. राशिद ने अब तक अफगानिस्तान के 12 टेस्ट में सिर्फ छह में हिस्सा लिया है. 2023 वनडे विश्व कप के बाद उनकी पीठ की सर्जरी ने रेड-बॉल क्रिकेट में उपलब्धता सीमित कर दी है.
आईपीएल 2026 की समाप्ति के बाद अफगानिस्तान और भारत के बीच न्यू चंडीगढ़ में 6-10 जून तक एकमात्र टेस्ट खेला जाना है. राशिद खान आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं. बुधवार अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में हुए मुकाबले में उन्होंने दिल्ली के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने में यादगार भूमिका निभाई थी.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: 'जिस तरह के शॉट्स लगाता है...' वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग देख हैरान रह गए हार्दिक पांड्या
यह भी पढ़ें: IPL 2026: 'उसे बैटिंग में ऊपर भेजो...' रिंकू सिंह को लेकर सौरव गांगुली ने अजिंक्य रहाणे को दी सलाह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं