विज्ञापन

वो स्टिंग ऑपरेशन AI से बनाया गया है, TMC के इशारे पर हुआ है ये काम: हुमायूं कबीर

टीएमसी ने आरोप लगाया था कि बीजेपी और हुमायूं के बीच 1000 करोड़ रुपये की डील हुई है. टीएमसी ने इन आरोपों को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा था कि दोनों के बीच ये डील चुनाव के लिए की गई है.

वो स्टिंग ऑपरेशन AI से बनाया गया है, TMC के इशारे पर हुआ है ये काम: हुमायूं कबीर
हुमायूं कबीर ने टीएमस के दावे को बताया गलत
NDTV

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हुमायूं कबीर की चर्चाएं जोरों से हो रही हैं. इस बार चर्चा की मुख्य वजह है टीएमसी का दावा. टीएमसी ने हुमायूं कबीर का कथिक स्टिंग ऑपरेशन जारी कर दावा किया है कि हुमायूं कबीर और बीजेपी के बीच करोड़ों रुपये की डील फिक्स हुई है.टीएमसी के इस कथित दावे पर अब हुमायूं कबीर का जवाब भी आ गया है. हुमायूं कबीर ने कहा है कि टीएमसी जिस स्टिंग ऑपरेशन की बात कर रही है वो AI से बनाया गया है. और उसके पीछे टीएमसी का हाथ है. 

आपको बता दें कि टीएमसी ने आरोप लगाया था कि बीजेपी और हुमायूं के बीच 1000 करोड़ रुपये की डील हुई है. टीएमसी ने इन आरोपों को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा था कि दोनों के बीच ये डील चुनाव के लिए की गई है. बीजेपी ने चुनाव के लिए 1000 करोड़ रुपये का कथित घोटाला किया है. बीजेपी ने हुमायूं कबीर के जरिए मतुआ, हिंदुओं और मुस्लिम जनता को बेवकूफ बनाने के लिए बी और सी टीम बनाई है. 

टीएमसी नेता ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि जो वीडियो सामने आया है वो बेहद गंभीर है. इससे साफ होता है कि दोनों के बीच एक बड़ी राजनीतिक डील हुई है. इस डील के बीच में कई बड़े नेता हैं. ऐसे में ईडी को चाहिए वो इसकी गंभीरता से जांच करें.  

खास बात ये है कि बंगाल में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) ने आधिकारिक तौर पर गठबंधन बनाकर चुनावी मैदान में है.संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ओवैसी ने कहा था कि जैसा कि आप जानते हैं, हमारी पार्टी एआईएमआईएम पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हमारे भाई हुमायूं कबीर के साथ मिलकर लड़ रही है.हम पूरी कोशिश करेंगे कि यह गठबंधन सफल हो.

उन्होंने बताया था कि ज्यादातर सीटों पर सहमति बन चुकी है और एक-दो सीटों पर बातचीत जल्द ही पूरी हो जाएगी.यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है.AIMIM प्रमुख ओवैसी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि 2016 में भाजपा के कितने विधायक थे? सिर्फ तीन, है ना? आज उनके पास 77 विधायक हैं. यह मैंने कराया. पहले उनके कितने सांसद थे और अब कितने हैं? यह भी मैंने ही कराया. मैं इतना ताकतवर नहीं हो गया हूं, है ना?

यह भी पढ़ें: असम में अजमल तो बंगाल में हुमायूं, क्या है ओवैसी का गेम प्लान, किसको पहुंचाएंगे फायदा, किसे नुकसान?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com