- रमीज राजा ने 1983 की भारतीय टीम के भुगतान बिल को किया शेेयर
- सोशल मीडिया पर स्क्रीन शॉट शेयर कर बोले- हमें 55 हजार मिले थे
- 1983 वर्ल्डकप फाइनल में भारतीय टीम को मिली थी जीत
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा (Ramiz Raja) ने अपने ट्विटर पर भारतीय क्रिकेट टीम के 1983 वर्ल्डकप के दौरान भगुतान किए गए बिल का स्क्रीन शॉट शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बता दें कि 1983 वर्ल्डकप में भारतीय टीम कपिल देव (Kapil Dev) की कप्तानी में जीत हासिल करने में सफल रही थी. फाइनल में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर इतिहास बनाया था. बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने जो स्क्रीन शॉट शेयर किया है उससे साफ दिखाई दे रहा है कि भारतीय टीम ने 2100 रुपये का बिल भुगतान किया गया था. रमीज राजा ने ट्वीट कर लिखा है, 'कोशिश करूंगा कि 1986-87 के भारतीय दौरे पर पाकिस्तानी टीम ने कितने रूपये का भुगतान किया था उसे यहां यानि सोशल मीडिया पर शेयर करूं. मुझे जहां तक याद है कि हमने 1986-87 के भारतीय दौरे के दौरान 6 वनडे और 5 टेस्ट मैच खेले थे, उस समय हमने 5500 रूपये (55 हजार रूपये) का भुगतान किया था.'
Had to reproduce this... will try to get a copy of what we got paid for the Indian tour in 86-87. I remember it to this date what I got: played 5 Tests and 6 ODI's and got paid Rs 55000. pic.twitter.com/kbmGMkVGqE
— Ramiz Raja (@iramizraja) July 26, 2020
बता दें कि 1983 में 2100 रूपये की रकम भी ज्यादा मानी जाती थी. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान के द्वारा शेयर की गई स्क्रीन शॉट में भारतीय क्रिकेटरों के मैच की पेमेंट फीस का भी जिक्र है. 1983 वर्ल्डकप के दौरान भारतीय टीम के हर एक खिलाड़ी को मैच फीस के तौर पर 1 दिन के 1500 रूपए दिए जाते थे. इसेक अलावा मैच के दिन खर्च के लिए खिलाड़ी को 1 दिन के लिए 200 रूपये मिलते थे.
बता दें कि 1983 वर्ल्डकप (1983 World Cup) में भारतीय कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) ने अपनी कप्तानी में कमाल किया और साथ ही भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने में सफल रहे थे. कपिल ने 83 वर्ल्डकप के दौरान 8 मैच खेले थे और कुल 303 रन बनाए.
बात करें पाकिस्तान की ओर से को जहीर अब्बास ने 7 मैच खेलकर कुल 313 रन बनाए. बता दें कि फाइनल में वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीम को हराकर विश्व विजेता बनना भारतीय क्रिकेट के नए युग का आरंभ था. भारत ने फिर 28 साल के बाद 2011 में धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में वर्ल्डकप का खिताब जीतने में कामयाबी पाई थी.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं