विज्ञापन

रजत पाटीदार ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए दी जोरदार दस्तक, लगातार दूसरा पचासा, टाइमिंग देख फैंस वाह-वाह कर उठे

न्यूजीलैंड में अगले महीने खेले जाने वाली पांच वनडे मैचों की सीरीज के लिए कुछ दिनों के भीतर ही भारतीय टीम का ऐलान होगा. रजत पाटीदार ने शानदार उम्दा अर्द्धशतक जड़कर सेलेक्टरों को मैसेज भेज दिया है

रजत पाटीदार ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए दी जोरदार दस्तक, लगातार दूसरा पचासा,  टाइमिंग देख फैंस वाह-वाह कर उठे

इसी महीने के आखिर में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही टी-20 सीरीज के लिए पहले ही टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है, तो इसके बाद खेले जाने वाली वनडे सीरीज के चयन से पहले मुहाने पर खड़े तमाम खिलाड़ी सेलेक्टरों को इंप्रेस करने में जुटे हैं. पुडुचेरी के क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ सिक्किम मैदान पर शुक्रवार को दूसरे अनऑफिशियल वनडे में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ जहां ज्यादातर स्थापित चेहरे नाकाम रहे, तो वहीं 34वें साल में चल रहे रजत पाटीदार ने फिर से सेलेक्टरों पर दबाव बना दिया है. पाटीदार ने नंबर-4 पर 81  गेंदों पर 3 चौकं और 1 छक्के से 67 रन बनाकर दिखाया कि उनके पास टी20 में धुरंधर शैली तो है ही, साथ ही मैदानी शॉट पर रन बनाने के साथ ही वनडे में उनके पास जरूरी धैर्य भी है. ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पिछले मैच में भी 124 रन से मिली हार में पाटीदार ने 51 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के से 53 रन बनाकर थे. यह पाटीदार का लगातार दूसरा अर्द्धशतक रहा, जिसकी अनदेखी करना सेलेक्टरों के लिए मुश्किल होगा. 

वायरल हो रहा सोशल मीडिया पर शॉट

यूं तो रजत पाटीदार ने पारी में सिर्फ तीन ही चौके लगाए. लेकिन यह शॉट और छ्क्का दर्शनीय रहा. पारी के दौरान पाटीदार ने ताकत के साथ ही टाइमिंग का प्रदर्शन किया. और एक कवर ड्राइव से निकला चौका तो इतना दर्शनीय रहा कि ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर ने सोशल मीडिया पर डाला, तो फैंस इस पर फिदा हो गए. 

पाटीदार का यह लगातार दूसरा पचासा है. और फैंस भी इसे नोट कर रहे हैं

स्थापित बल्लेबाजों के बीच पाटीदार की परफॉरमेंस मायने रखती है

कोई मौके गंवा रहा है, तो कोई दोनों हाथों से भुना रहा है

फैंस आखिरी 10 टी20 मैचों के भी आंकड़े निकाल कर बता रहे हैं कि फॉर्मेट कोई भी हो, पाटीदार का बल्ला यूं ही बोलेगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajat Manohar Patidar, Australia, India A, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com