विज्ञापन
This Article is From May 01, 2022

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स लेटेस्ट स्कोर

तो कैसा लगा दोस्तों आपको आज का ये मुकाबला जहाँ मुंबई ने राजस्थान को 5 विकटों से शिकस्त दी!! आज के लिए बस इतना ही, अब आपसे फिर कल होगी मुलाकात सुपर संडे के डबल हेडर मुकाबलों के साथ| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...

मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार स्काई को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया| जिसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश दिखे| आगे ये कहते हुए सुनाई दिए कि हाँ मेरी ज़िम्मेदारी थी कि मुकाबले को फिनिश किया जाए लेकिन मैं चूक गया| ये जीत टीम के लिए काफी ज़रूरी थी और अब इससे सबको काफी आत्मविश्वास आएगा| मुझे नम्बर तीन पर बल्लेबाज़ी करना पसंद है लेकिन मैं किसी और भी स्थान पर बैटिंग के लिए भी तैयार रहता हूँ| अभ्यास सत्र के दौरान हम दबाव को भूलकर एक दूसरे का साथ एन्जॉय करते हैं|

मुकाबले को जीतकर बात करने आए मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि हमने आज अच्छा खेल दिखाया और हमें जीत हासिल हुई| हमने शुरुआत के मुकाबलों को गंवाया था क्योंकि हमने अपनी गेंदबाज़ी में काफी बदलाव किए थे| जाते-जाते रोहित शर्मा ने बताया कि अब हमारी कोशिश रहेगी कि आगे के मुकाबले में भी बेहतर खेल दिखायें और जीत हासिल करें| हमने शुरुआत में भी यही टीम खिलाई थी लेकिन उस समय परिस्थिति अलग थी|  

पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...

मुकाबला गंवाकर बात करने आए राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने बताया कि हम बोर्ड पर कुछ और रन बना सकते थे| हमने अपनी बल्लेबाज़ी में 20 रन कम बनाए जो हार का कारण बन गया| आगे संजू ने कहा कि ड्यू भी हार का एक बड़ा कारण था| ड्यू के कारण गेंदबाजों को परेशानी हो रही थी और वो बॉल को सही लाइन पर नहीं डाल पर रहे थे| हमें गेंद बदलकर मिली क्योंकि बॉल काफी गिली हो गई थी| जाते-जाते संजू ने कहा कि इस पिच पर पहले बल्लेबाज़ी करना कठिन था क्योकि गेंद कभी उछाल के साथ आ रही थी तो कभी धीमी आ रही थी|

टॉस आज रोहित ने अपने नाम किया और चेज़ करने का फैसला किया| काफी वक़्त बाद उनका ये फैसला सही साबित हुआ क्योंकि इससे पहले दो तीन मुकाबलों में जब वो चेज़ कर रहे थे तो कुछ अहम मौकों पर छोटी-छोटी ग़लतियाँ कर बैठे थे जिसकी वजह से उन्हें मुकाबला गंवाना पड़ा था| लेकिन आज इस टीम ने उन ग़लतियों को ना दोहराते हुए हार के उस आंकड़े को तोड़ दिया| आज मुंबई की गेंदबाजी अच्छी रही| मेरेडिथ, सैम्स, शौक़ीन और साथ-साथ युवा कार्तिकेय ने बेमिसाल प्रदर्शन किया जो कहीं न कहीं जीत का मंच तैयार कर गया| अब इस जीत के बाद बेशक ही मुंबई का हौंसला बढ़ा होगा जिसे वो आगे के मुकाबलों में जारी रखना चाहेंगे|   

काफी समय बाद इस बार राजस्थान की टीम अपने बनाये हुए टोटल को डिफेंड नहीं कर पाई| हालांकि उन्होंने मुंबई जैसी खतरनाक बल्लेबाज़ी लाइन अप वाली टीम के खिलाफ बोर्ड पर 158 रन ही लगाए थे लेकिन उनके पास ऐसे गेंदबाज़ थे जिन्होंने मुकाबले को आखिरी ओवर तक बनाए रखा| चहल और अश्विन ने आज ज्यादा विकेट तो नहीं लिया लेकिन काफी हद तक बल्लेबाजों को बांधकर रखा| स्काई और तिलक के बीच हुई 81 रनों की अहम साझेदारी ने मुंबई को इस रन चेज़ में काफी ऊपर ला दिया| हालांकि पिच गेंदबाजी के अनुकूल थी और राजस्थान के पास एक से बढ़कर एक गेंदबाज़ भी थे जो इसे डिफेंड करने में सक्षम थे| लेकिन मुंबई के बल्लेबाजों द्वारा आज एक शानदार प्रदर्शन देखने को मिली जिसकी वजह से टीम जीत की रेखा के पार जा सकी|

देर आये दुरुस्त आये!!! आखिरकार 8 मुकाबलों के बाद मुंबई ने इस सीज़न चखा जीत का स्वाद| रोहित शर्मा के जन्मदिन पर मुंबई की टीम ने दिया उन्हें जीत का तोहफ़ा!! कप्तान रोहित खुश, टीम खुश और खुश होंगे दर्शक, जो एक लम्बे समय से मुंबई पलटन की इस जीत का इंतज़ार कर रहे थे| इस रन चेज़ में एक बार फिर से स्काई रहे जीत के सूत्रधारक| हालाँकि उनका विकेट जब गिरा तो कुछ देर के लिए रन चेज़ में रोमांच आया था लेकिन फिर आज चला टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड और डैनिएल सैम्स का बल्ला जिन्होंने अपने अंदाज़ में बड़े शॉट लगाकर टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचाया|

19.2 ओवर (6 रन) छक्का! ओहोहो!! डैनिएल सैम्स यू ब्यूटी!! खतरनाक पुल शॉट लगाकर अपनी टीम को जीत की रेखा के पार पहुंचाया| आखिरकार मुंबई के खैमे में खुशियां छाती हुई| फैन्स खुश, टीम खुश और साथ में खुश होंगे कप्तान रोहित| 5 विकटों से इस मुकाबले को जीत लिया| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल कर दिया स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ और बॉल गई स्टैंड्स के अंदर दर्शकों के बीच| राजस्थान vs मुंबई: Match 44: It's a SIX! Daniel Sams hits Kuldeep Sen. MI 161/5 (19.2 Ov). Target: 159; CRR: 8.33

डैनिएल सैम्स अब क्रीज़ पर आयेंगे| 5 गेंद पर 4 रन चाहिए...

19.1 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! मुकाबला दिलचस्प होता हुआ!!! कुलदीप सेन के हाथ लगी पहली विकेट| कीरोन पोलार्ड 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट खेला| हवा में गई गेंद| फील्डर वहां मौजूद डैरेन मिचेल जिन्होंने अपने आगे की ओर डाईव लगाकर कैच पकड़ा| फील्ड अम्पायर्स ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद को पूरी तरह से हाथ में पकड़ लिया था मिचेल ने यहाँ पर| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 155/5 मुंबई, जीत के लिए 5 गेंद पर 4 रन चाहिए| राजस्थान vs मुंबई: Match 44: WICKET! Kieron Pollard c Daryl Mitchell b Kuldeep Sen 10 (14b, 0x4, 0x6). MI 155/5 (19.1 Ov). Target: 159; RRR: 4.8

18.6 ओवर (1 रन) शॉटपिच गेंद पर पोलार्ड ने लेग साइड की ओर पुल लगाकर सिंगल लिया| मुंबई को जीत के लिए 6 गेंदों पर 4 रन चाहिए|

18.5 ओवर (0 रन) बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लेकिन रन नहीं हो सका|

18.4 ओवर (2 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई बॉल| पोलार्ड ने ओवर कवर की ओर शॉट खेला| दो रन मिल गया| अब 8 गेंदों पर 5 रन चाहिए|

18.3 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर पोलार्ड ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला| दो रन मिल गया|

18.2 ओवर (2 रन) आगे की गेंद पर पोलार्ड ने कवर्स फील्डर के ऊपर से शॉट खेला| दो रन मिल गया| 10 गेंदों पर 9 रन चाहिए|

18.1 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल लगाकर एक रन लिया| 11 गेंदों पर 11 रन चाहिए|

17.6 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए| मुंबई को जीत के लिए 12 गेंदों पर 12 रन चाहिए|

17.5 ओवर (1 रन) पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया| मुंबई को जीत के लिए 13 गेंदों पर 13 रनों की दरकार|

17.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर फ्लिक किया| एक रन मिल गया| 14 गेंदों पर 14 रन चाहिए|

17.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

17.3 ओवर (4 रन) चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री टिम डेविड के बल्ले से आती हुइ!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| 15 गेंदों पर 16 रन चाहिए| राजस्थान vs मुंबई: Match 44: Tim David hits Kuldeep Sen for a 4! MI 143/4 (17.3 Ov). Target: 159; RRR: 6.40

17.2 ओवर (4 रन) चौका!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ बड़ा शॉट खेलने गए| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और ऑफ स्टंप के पास से कीपर को बीट करती हुई फाइन लेग बाउंड्री की ओर चली गई| चार रन मिले| राजस्थान vs मुंबई: Match 44: Tim David hits Kuldeep Sen for a 4! MI 139/4 (17.2 Ov). Target: 159; RRR: 7.50

17.1 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को लगकर ऑफ साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में मिला एक रन|

16.6 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर पोलार्ड ने मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लिया| मुंबई को जीत के लिए 18 गेंदों पर 25 रनों की दरकार|

16.5 ओवर (0 रन) टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

16.4 ओवर (1 रन) बैक फुट से गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेला| एक रन मिल गया|

16.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! शानदार शॉट यहाँ पर टिम डेविड के बल्ले से देखने को मिला| ताकत के साथ खेला गया ये शॉट!! ऊपर डाली गई गुगली गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर उड़ाकर खेला| बॉल गई सीधा स्टैंड्स में और मिला छह रन| राजस्थान vs मुंबई: Match 44: It's a SIX! Tim David hits Yuzvendra Chahal. MI 132/4 (16.3 Ov). Target: 159; RRR: 7.71

16.2 ओवर (1 रन) मिड ऑन की ओर पोलार्ड ने हलके हाथों से खेलकर सिंगल ले लिया|

16.1 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ की तरफ गेंद को पुश किया| गैप में गई बॉल, एक रन मिल गया|

15.6 ओवर (0 रन) मिड ऑफ की ओर गेंद को खेला| रन नहीं मिल सका| मुंबई को जीत के लिए 24 गेंदों पर 35 रन चाहिए|

15.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

15.5 ओवर (0 रन) बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और कीपर की ओर जाने दिया|

15.4 ओवर (0 रन) धीमी गति से पड़कर अंदर आई बॉल जो पोलार्ड के पैड्स पर जा लगी| कोई रन नहीं हुआ|

15.3 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ खोला अपना खाता| पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला| हेटमायर से मिस्फील्ड हुई जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

टिम डेविड अब नए बल्लेबाज़...

15.2 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! सेट बल्लेबाज़ तिलक वर्मा 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे| प्रसिद्ध कृष्णा के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली हुई गेंद| बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट खेला| गेंद अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले को जा लगी| शॉट खेलने समय तिलक के हाथों में बल्ला घूमा जिसके कारण शॉट में ताकत नहीं झोंक सके| हवा में गई बॉल, रियान पराग ने लॉन्ग ऑन पर एक आसान सा कैच पकड़ा| 122/4 मुंबई| राजस्थान vs मुंबई: Match 44: WICKET! Tilak Varma c Riyan Parag b Prasidh Krishna 35 (30b, 1x4, 2x6). MI 122/4 (15.2 Ov). Target: 159; RRR: 7.93

15.1 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर पुश किया| रन नहीं मिल सका|

मैच रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Indians, Rajasthan Royals, Dr DY Patil Sports Academy Navi Mumbai, Indian Premier League 2022, Rajasthan Royals Vs Mumbai Indians 04/30/2022 Rrmi04302022210508, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com