विज्ञापन

IPL 2026: राजस्थान बनाम हैदराबाद के बीच महामुकाबला, मैच से पहले जानिए पिच, मौसम और संभावित प्लेइंग 11 समेत सबकुछ

RR vs SRH Playing 11, Pitch and Weather Report IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स 4 मैचों में 4 जीत के साथ पहले पायदान पर काबिज है, जबकि हैदराबाद की टीम 4 मैचों में सिर्फ 1 जीत के साथ सातवें पायदान पर संघर्ष कर रही है. 

IPL 2026: राजस्थान बनाम हैदराबाद के बीच महामुकाबला, मैच से पहले जानिए पिच, मौसम और संभावित प्लेइंग 11 समेत सबकुछ
RR vs SRH Playing 11, Pitch and Weather Report IPL 2026:

RR vs SRH Playing 11, Pitch and Weather Report IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज शाम क्रिकेट के दो सबसे विस्फोटक सलामी जोड़ीदार आमने-सामने होंगे. एक तरफ जहाँ राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल और 'ऑरेंज कैप होल्डर' 15 साल के वैभव सूर्यवंशी तबाही मचा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ने के लिए तैयार बैठी है. अंक तालिका की बात करें तो संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में कमान संभाल रहे रियान पराग की राजस्थान रॉयल्स 4 मैचों में 4 जीत के साथ पहले पायदान पर काबिज है, जबकि हैदराबाद की टीम 4 मैचों में सिर्फ 1 जीत के साथ सातवें पायदान पर संघर्ष कर रही है. 

हेड-टू-हेड (RR vs SRH Head to Head)

दोनों टीमों के बीच आईपीएल के इतिहास में अब तक कड़ा मुकाबला देखने को मिला है, जहाँ पलड़ा हैदराबाद का थोड़ा भारी रहा है: 
कुल 21 मैच खेले गए हैं जिसमे हैदराबाद (SRH) ने 12 जीता है और राजस्थान (RR) ने 9 जीता है. पिछला सीजन (2025) में दोनों के बीच सिर्फ एक मुकाबला खेला गया था, जिसमें हैदराबाद ने राजस्थान को 44 रनों से मात दी थी. 

कैसा है हैदराबाद के पिच का हाल (Pitch Report)

हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम गेंदबाजों के लिए हमेशा से काल साबित हुआ है और आज भी रनों की बारिश तय है. यह मुकाबला पिच नंबर-3 पर खेला जाएगा, जो कि मिश्रित मिट्टी की पूरी तरह सपाट और पाटा विकेट है. इस मैदान पर स्पिनर्स 10.91 के महंगे रन रेट से रन लुटाते हैं, जबकि तेज गेंदबाजों की इकॉनमी 9.41 की रही है. यहां खेले गए 84 टी20 मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है. बाद में बल्लेबाजी (चेज) करने वाली टीमों ने 47 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमें केवल 37 मैच जीत सकी हैं. 

मौसम का हाल (Weather Report)

हैदराबाद में शाम के समय मौसम काफी गर्म रहने वाला है. मैच के समय तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. एक्यूवेदर के अनुसार ह्यूमिडिटी करीब 27% रहेगी. वहीं बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए दर्शकों को पूरे 40 ओवर का रोमांच देखने को मिलेगा. 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 (Possible Playing 11)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) : ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान व विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा. 

राजस्थान रॉयल्स (RR) : यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई (इम्पैक्ट प्लेयर: ब्रिजेश शर्मा). 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com