विज्ञापन

ईरान जंग के बीच खुद को 'ईसा मसीह' समझ रहे ट्रंप, पोप लियो को लेकर भी कह दी आपत्तिजनक बात

US Iran War and Donald Trump Politics: फोटो में डोनाल्ड ट्रंप एक अस्वस्थ्य दिख रहे शख्स को चमत्कारी आशीर्वाद देते दिख रहे हैं. बैकग्राउंड में अमेरिका का झंडा है, कई अमेरिकी सैनिक फरिश्ते से दिख रहे हैं.

ईरान जंग के बीच खुद को 'ईसा मसीह' समझ रहे ट्रंप, पोप लियो को लेकर भी कह दी आपत्तिजनक बात
US Iran War and Donald Trump Politics: खुद को ईसा मसीह दिखा रहे डोनाल्ड ट्रंप
  • डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से जंग के बीच ट्रुथ सोशल पर खुद को ईसा मसीह के रूप में दर्शाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की
  • इस तस्वीर में ट्रंप एक अस्वस्थ व्यक्ति को आशीर्वाद देते हुए और अमेरिकी सैनिकों व फाइटर जेट्स के साथ दिखाए गए
  • ट्रंप ने पोप लियो चौदहवें पर निशाना साधते हुए उन्हें अपराध को लेकर कमजोर और विदेश नीति में भयानक बताया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

डोनाल्ड ट्रंप जिस तरह से सोशल मीडिया का इस्तेमला करते हैं, वैसा अमेरिका ही नहीं दुनिया के किसी वर्तमान या पूर्व राष्ट्रपति ने नहीं किया होगा. डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से जंग के बीच ट्रुथ सोशल पर खुद को ईसा मसीह के रूप में दर्शाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है. यह फोटो AI से बनी दिखती है जिसमें ट्रंप एक अस्वस्थ्य दिख रहे शख्स को चमत्कारी आशीर्वाद देते दिख रहे हैं. बैकग्राउंड में अमेरिका का झंडा है, कई अमेरिकी सैनिक फरिश्ते से दिख रहे हैं और फाइटर जेट उड़ते दिख रहे हैं.  

ट्रंप ने पोप पर निशाना साधा

ईसाइयों के सबसे बड़े धार्मिक गुरू पोप लियो पर भी ट्रंप ने निशाना साधा है. दरअसल पोप ने जंग के बीच और उससे पहले भी लगातार ट्रंप की विदेश और आव्रजन नीतियों की आलोचना की है. ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार देर रात पोप लियो पर तीखा हमला किया और उन्हें क्राइम को लेकर "कमजोर" और विदेश नीति के लिए "भयानक" कहा. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक लंबी पोस्ट में लिखा, "पोप लियो अपराध के मामले में कमज़ोर हैं और विदेश नीति के मामले में भयानक हैं."

अमेरिकी राष्ट्रपति ने पोस्ट में यह भी लिखा कि केवल उनके राष्ट्रपति होने के कारण अमेरिका में जन्मे लियो पोप बने हैं. ट्रंप ने कहा, "मैं उनके भाई लुईस को उनसे कहीं अधिक पसंद करता हूं, क्योंकि लुईस पूरी तरह से MAGA हैं. उन्हें यह समझ में आ गया है, लेकिन लियो को नहीं!"

ट्रंप ने अपने पोस्ट में यह भी कहा: दुर्भाग्य से, लियो का अपराध और परमाणु हथियारों के मोर्चे पर कमजोर पड़ना, मुझे पसंद नहीं... लियो को पोप के रूप में अपना काम करना चाहिए, कॉमन सेंस का उपयोग करना चाहिए, कट्टरपंथी वामपंथियों को बढ़ावा देना बंद करना चाहिए, और एक राजनेता नहीं, बल्कि एक महान पोप बनने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. यह उन्हें बहुत बुरी तरह आहत कर रहा है और, इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह कैथोलिक चर्च को नुकसान पहुंचा रहा है!" 

इतना ही नहीं डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को रिपोर्टरों से बात करते हुए भी कहा कि वह पोप लियो चौदहवें के "बड़े फैन नहीं" हैं. ट्रंप ने मैरीलैंड में ज्वाइंट बेस एंड्रयूज में रिपोर्टरों से कहा, "मैं पोप लियो का बहुत बड़ा फैन नहीं हूं. वह बहुत लिबरल व्यक्ति हैं और वह ऐसे व्यक्ति हैं जो अपराध रोकने में विश्वास नहीं करते." उन्होंने पोप पर "ऐसे देश के साथ खिलवाड़ करने" का आरोप लगाया जो परमाणु हथियार चाहता है. ट्रंप का इशारा ईरान की ओर था.

यह भी पढ़ें: ईरान ने सोशल मीडिया पर किया खेला, अब ट्रंप के घर के पास मौजूद सभी पेट्रोल पंप के फोटो डाल यूं मजे लिए

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com