IND vs ENG: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन रविवार को यहां अपनी पहली पारी में 578 रन बनाये. इंग्लैंड की पारी का आकर्षण कप्तान जो रूट के 218 रन रहे. भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन (Ashwin) ने तीन-तीन विकेट लिये. इंग्लैंड ने सुबह आठ विकेट पर 555 रन से अपनी पारी आगे बढ़ायी थी. भारत पहले घंटे में ही बाकी बचे दो विकेट लेने में सफल रहा. बता दें कि भारत के स्पिनर अश्विन ने 55.1 ओवर की गेंदबीजी की 146 रन देकर 3 विकेट लेने में सफल रहे. इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एशिया की धरती पर खेलते हुए 300 विकेट भी पूरे कर लिए.
इंग्लैंड बल्लेबाज ग्राहम गूच के हाथ की हड्डी तोड़ने वाले वेस्टइंडीज पूर्व तेज गेंदबाज का निधन
एशिया में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अश्विन संयूक्त रूप से दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. अश्विन ने ऐसा कर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) की बराबरी कर ली है. भज्जी ने भी अपने टेस्ट करियर में एशिया की धरती पर 300 विकेट लिए हैं. वहीं, एशिया में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले (Anil Kumble) के नाम है. कुंबले ने एशिया में टेस्ट क्रिकेट में कुल 419 विकेट लिए हैं.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
भारत के कपिल देव ने एशिया में 279 विकेट अपने नाम किए हैं. इसके अलावा रविंद्र जडेजा ने एशिया की धरती पर टेस्ट खेलते हुए अबतक 170 विकेट चटका चुके हैं. वैसे अश्विन ने अबतक टेस्ट क्रिकेट में 380 विकेट ओवरऑल चटका चुके हैं. भारत में अश्विन ने 257 विकेट लिए हैं.
जब PAK पर टूटा था अनिल कुंबले का कहर, 10 विकेट लेकर रच दिया था अनोखा इतिहास, देखें पूरा Video
चेन्नई टेस्ट मैच में जो रूट ने 218 रन बनाए जिसके दम पर इंग्लैंड की टीम 578 रन पहली पारी में बना पाने में सफल रही है. भारतीय टीम ने इंग्लैंड की पहली पारी को आउट करने के लिए 191.1 ओवर की गेंदबाजी की. साल 2009 के पहली बार भारतीय टीम अपनी धरती पर किसी टीम की पारी को आउट करने के लिए 190 से ज्यादा ओवर की गेंदबाजी की है. साल 2009 में अहमदाबाद टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ भारत ने 202.4 ओवर की गेंदबाजी की थी.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं