इस इनिंग्स में लोकेश राहुल ने काफी समझ बूझ भरी कप्तानी की और समय समय पर अपने गेंदबाज़ों का इस्तेमाल किया| हालांकि एक छोर पर रोहित खड़े हुए थे लेकिन इसे देखते हुए राहुल ने लगातार उनके सामने स्पिनरों का इस्तेमाल किया और उन्हें लम्बे समय तक बांधकर रखा| इस दौरान राहुल ने कुल 6 गेंदबाज़ों का इस्तेमाल किया जिनमें सबसे सफल रहे मोहम्मद शमी और उनका बाखूबी साथ दिया युवा रवि बिश्नोई ने जिनके खाते में भी दो विकेट गई|
रो हिट मैन शर्मा की शानदार 63 रनों की पारी के दम पर मुंबई ने चेन्नई की इस टफ पिच पर 131 रनों का एक सम्मानजनक स्कोर खड़ाकर दिया है| रोहित की इस पारी में इतनी ताक़त थी कि चेन्नई की इस स्लो पिच पर उन्होंने अपना अर्धशतक तो जड़ा साथ ही साथ टीम को किस स्कोर तक ले जाना था वो भी तय किया| इस बीच उनका साथ देते हुए स्काई ने भी 33 रनों की एक बेहतरीन पारी खेली और रोहित के साथ मिलकर एक महत्वपूर्ण साझेदारी को अंजाम दे दिया| अंत में पोलार्ड (16) ने क्रुणाल के साथ मिलकर बोर्ड पर एक ऐसा टोटल लगा दिया जिसे वो डिफेंड कर सके| इस पारी के दौरान रोहित शर्मा की एक ऐसी पारी देखने को मिली जो एक दिग्गज खिलाड़ी की पहचान है|
19.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ शमी के एक शानदार ओवर की हुई समाप्ति| इस ओवर से महज़ 6 रन आये| मुंबई ने बोर्ड पर लगाए 131 रन| इस आखिरी गेंद को जड़ में डाला और बल्लेबाज़ को सिंगल पर सहमत रहने पर मजबूर किया|
19.5 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! शानदार फील्डिंग पूरन के द्वारा देखने को मिला| मुंबई को लगा एक और झटका| क्रुणाल पंड्या 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मोहम्मद शमी के हाथ लगी दूसरी विकेट| ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को डीप कवर्स की ओर बल्लेबाज़ ने उड़ाकर खेला| हवा में गई गेंद फील्डर पीछे मौजूद निकोलस पूरन जिन्होंने कोई गलती नही करते हुए बाउंड्री से भागकर अपने आगे की ओर आते हुए डाईव लगाया और कैच को पकड़ा| 130/6 मुंबई|
19.4 ओवर (1 रन) एक और यॉर्कर गेंद जिसको पोलार्ड ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला एक रन ही मिला|
19.3 ओवर (2 रन) फुल टॉस गेंद को पोलार्ड ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला| फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई गेंद| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से 2 रन ले लिया|
19.2 ओवर (1 रन) यॉर्कर डाली गई गेंद को क्रुणाल पंड्या ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया|
19.1 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर 1 रन निकाला|
18.6 ओवर (2 रन) यॉर्कर लाइन की गेंद को क्रुणाल पंड्या ने मिड विकेट की ओर पुश किया| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन बल्लेबाजों ने तेज़ी से 2 रन पूरा कर लिया|
18.5 ओवर (1 रन) बाहरी किनारा लेकर शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ गई गेंद| गेल ने उसे फील्ड किया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
क्रुणाल पंडया आये हैं छोटे भाई के आउट होने के बाद|
18.4 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! हार्दिक पंड्या 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे| अर्शदीप सिंह को मिली पहली विकेट| फुल लेंथ पर डाली हुई धीमी गति की गेंद को लॉन्ग ऑफ के ऊपर से खेलने गए हार्दिक| बल्ले पर सही तरह से आई नही और सीधे गई दीपक हुड्डा के हाथ में जिन्होंने एक आसान सा कैच लपक लिया| मुंबई को लगा एक और झटका, आधी टीम पवेलियन लौटती हुई| 122/5 मुंबई|
18.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|
18.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल टॉस गेंद को ड्राइव करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला|
18.2 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल टॉस गेंद को कवर्स की ओर खेलने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
18.1 ओवर (6 रन) सिक्स!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद, मिला सिक्स|
17.6 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट करते हुए तेज़ी से एक रन निकाला|
17.5 ओवर (1 रन) फुल टॉस गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
17.4 ओवर (0 रन) एक अहम डॉट बॉल इस मोड़ पर शमी द्वारा| हार्दिक भी चकमा खा गए थे|
17.3 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! मुंबई को लगा बड़ा झटका| रोहित शर्मा 63 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मोहम्मद शमी को मिली पहली विकेट| फुल टॉस गेंद को रोहित ने स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया| बल्ले पर अच्छी तरह से आई नही गेंद और सीधे गई फील्डर के हाथ में जहाँ से फेबियन ऐलन ने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा कैच| 112/4 मुंबई|
17.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला|
17.1 ओवर (1 रन) धीमी गति की डाली हुई फुल टॉस गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
16.6 ओवर (0 रन) आगे डाली हुई गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
16.5 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की ओर खेलकर एक रन लिया|
16.4 ओवर (4 रन) बाई के रूप में मिला चौका!!! विकेट लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलने गए| बल्ले पर नही आई गेंद पोलार्ड भी बिट हुए साथ ही राहुल भी गेंद को नही पकड सके| बॉल गई सीधे फाइन लेग बाउंड्री के बाहर, मिला चार रन|
16.3 ओवर (0 रन) मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिला|
16.2 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन पर पुश किया गेंद को एक रन के लिए|
कीरोन पोलार्ड अब बल्लेबाज़ी के लिए आते हुए|
16.1 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! मुंबई को लगा तीसरा झटका| रवी बिश्नोई के हाथ लगी दूसरे विकेट| सूर्यकुमार यादव 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप पर डाली गई लेग स्पिन गेंद को रिवर्स स्वीप करने गए| बल्ले का टॉप एज लेती हुई गेंद सीधे गई शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर की ओर हवा में जहाँ से क्रिस गेल ने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा कैच| 105/3 मुंबई|
15.6 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को फाइन लेग की ओर सूर्यकुमार ने स्वीप किया| फाइन लेग की ओर गई गेंद एक रन मिला|
15.5 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लिया|
15.4 ओवर (1 रन) एलबीडबल्यू की बड़ी अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं!! सही फैसला!! गेंद लेग स्टम्प के बाहर निकल रही थी| स्वीप मरने गए थे लेकिन पैड्स पर खा बैठे थे गेंद|
15.3 ओवर (0 रन) नॉट आउट!!! लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को लेग साइड की ओर खेलने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद कीपर के हाथ में गई| कैच आउट की हुई अपील| अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि बॉल कीपर के हाथ में एक टप्पा खाकर पहुंची थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
15.2 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ मुंबई का 100 रन पूरा हुआ| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
15.1 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
उनके अलावा हूडा और अर्शदीप को भी 1-1 सफलता हाथ लगी| महत्वपूर्ण बात ये है कि पंजाब ने आखिरी चार ओवर में 26 रन देकर 4 बहुमूल्य विकेट हासिल किये| अब देखना ये है कि मुंबई किस तरह से इस टोटल को डिफेंड करती है, हालांकि उनके पास ऐसे कई गेंदबाज़ हैं जो इसे डिफेंड करने में महारथ हासिल रखते हैं| मुकाबला रोमांचक होने वाला है दोस्तों!!