विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2021

PSL: पीएसल-6 शुरू होने से पहले एक खिलाड़ी निकला कोविड-19 पॉजिटिव, पीसीबी ने की पुष्टि

बोर्ड ने कहा,‘हमें निराशा हुई कि एक टीम के दो सदस्यों ने लापरवाही दिखाते हुए बायो बबल तोड़ा और ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आये जो जैव सुरक्षित माहौल में नहीं था.

PSL: पीएसल-6 शुरू होने से पहले एक खिलाड़ी निकला कोविड-19 पॉजिटिव, पीसीबी ने की पुष्टि
कराची:

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बताया कि आज से शुरू हो रही पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के छठे चरण से पहले एक खिलाड़ी कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाया गया है. पीसीबी ने एक बयान में कहा ,‘एक फ्रेंचाइजी के खिलाड़ी में कोरोना के लक्षण पाये गए थे और वह पृथकवास में था. वह जांच में पॉजिटिव निकला है.' निश्चित ही, यह खबर बीसीसीआई (BCCI) और आईपीएल (IPL 2021) के आयोजकों के लिए एक तरह से अलर्ट है और आयोजकों को टेस्ट को लेकर बहुत ज्यादा सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी. 

पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने किया केकेआर की खामियों की ओर इशारा

बहरहाल, पीसीबी की तरफ से कहा गया, ‘अब वह दस दिन पृथकवास में रहेगा. उसे दोबारा टीम से जुड़ने के लिये दो कोरोना जांच में नेगेटिव आना होगा.' पीसीबी ने यह भी बताया कि एक अन्य टीम के एक अधिकारी और खिलाड़ी को बायो बबल तोड़ने के कारण तीन दिन पृथकवास में रहना होगा. उन्हें भी दो नेगेटिव टेस्ट देने होंगे ताकि दोबारा बायो बबल में प्रवेश कर सकें.

IPL 2021 Auction में बिके 57 खिलाड़ी, कौन कितने में बिका, देखें पूरी लिस्ट

बोर्ड ने कहा,‘हमें निराशा हुई कि एक टीम के दो सदस्यों ने लापरवाही दिखाते हुए बायो बबल तोड़ा और ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आये जो जैव सुरक्षित माहौल में नहीं था. पीसीबी के लिए इस समय स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल सर्वोपरि है और सभी को दोबारा याद दिलाया जाता है कि इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.'

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sahibzada Mohammad Shahid Khan Afridi, Pakistan Cricket Board, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com