विज्ञापन

नंबर-1 प्रियांश आर्य-फिन एलन, नंबर-2 क्रिस गेल, T20 की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में तमिलनाडु के खिलाफ मैच में प्रियांश आर्य ने 36 गेंद पर शतक जमाया और कुल 68 गेंद पर 181 रन बनाने में सफल रहे. प्रियांश टी-20 में भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

नंबर-1 प्रियांश आर्य-फिन एलन, नंबर-2 क्रिस गेल, T20 की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
Priyansh Arya ने रचा इतिहास
NDTV

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में तमिलनाडु के खिलाफ मैच में प्रियांश आर्य ने तूफानी पारी खेलते हुए 181 रन बनाए, अपनी पारी में प्रियांश आर्य ने 19 छक्के और 7 चौके लगाए. ऐसा कर प्रियांश टी-20 में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. प्रियांश ने फिल एलन की बराबरी कर ली है. फिल एलन ने 2025 में वाशिंगटन फ्रीडम की टीम के खिलाफ 151 रन की पारी में 19 छक्के लगाए थे. इस मामले में दूसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं. गेल ने 2017 में डायनामाइट्स के खिलाफ मैच में 146 रन की पारी के दौरान 18 छक्के लगाए थे.

T20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाजटीमरनगेंदें4s/6sवेन्यूबनामतारीख
फिन एलन न्यूज़ीलैंड, सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स151515/19ओकलैंडवाशिंगटन फ्रीडम12 जून, 2025
प्रियांश आर्य भारत, दिल्ली181687/19 इंदौर तमिलनाडु 24 नवंबर, 2026 
क्रिस गेलवेस्टइंडीज़, रंगपुर राइडर्स146* 695/18मीरपुर डायनामाइट्स 12 दिसंबर, 2017
साहिल चौहानएस्टोनिया 144*41 6/18एपिस्कोपी साइप्रस 17 जून, 2024
क्रिस गेलवेस्ट इंडीज़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 175* 6613/17भारतपुणे वॉरियर्सबेंगलुरु 23 अप्रैल, 2013 
 पुनीत बिष्टभारत, मेघालय146*51 6/17चेन्नईमिज़ोरम13 जनवरी, 2021
 मोहम्मद एहसान स्पेन160635/17 कार्टाजेनाक्रोएशिया7 दिसंबर, 2025 
 ग्राहम नेपियरइंग्लैंड, एसेक्स 152* 5810/16चेम्सफोर्ड ससेक्स 24 जून, 2008
दसुन शनाकाश्रीलंका, सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब 123462/16कोलंबो सारासेन्स12 जनवरी, 2016
हज़रतुल्लाह ज़ज़ईअफ़ग़ानिस्तान 162* 6211/16देहरादूनआयरलैंड23 फ़रवरी, 2019
फिन एलनन्यूज़ीलैंड13762 5/16डुनेडिन पाकिस्तान17 जनवरी, 2024 
स्टीफन डोहेनी आयरलैंड, मुनस्टर रेड्स150*566/16 कॉर्कनाइट्स18 जून, 2025 
अभिषेक शर्मा भारत, पंजाब148 528/16हैदराबादबंगाल30 नवंबर, 2025 

इसके अलावा प्रियांश टी-20 में भारत की ओर से सबसे बड़ी पाकी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. प्रियांश से पहले, यह रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम था, जिन्होंने आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नाबाद 152 रन बनाए थे.

इसके साथ-साथ दुनिया में केवल एक ही बल्लेबाज ऐसा है जिसने T20 मैच में प्रियांश से ज्यादा रन बनाए हैं.  टी-20 मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड लुआन-ड्रे प्रेटोरियस के नाम है. साउथ अफ्रीका के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2 अक्टूबर 2026 को ब्लोमफोन्टेन में खेले गए CSA Pro20 कप मैच में, टाइटन्स की ओर से खेलते हुए नाबाद 188 रन की पारी खेली थी. 

यह भी पढ़ें | सिर्फ चौके- छक्के से ठोके 100 रन, प्रियांश आर्य ने मचाई तबाही, T-20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले बैटर

यह भी पढ़ें | India A vs UAE LIVE Score update: तिलक वर्मा की रणनीति आई काम, भारत को UAE के खिलाफ मिला बड़ा विकेट

यह भी पढ़ें | 5 विकेट लेने वाले बुमराह से सिर्फ 11 ओवर? शुभमन गिल- गौतम गंभीर को देना होगा जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyansh Arya, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com