राजनीति और क्रिकेट के बीच डिप्लोमेसी का पुराना इतिहास रहा है. क्रिकेट ने दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में स्थित देशों को जोड़ने का काम किया है. इसकी एक झलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 देशों के दौरे के दौरान शनिवार को नीदरलैंड में देखने को मिली, जहां पीएम ने क्रिकेट की चर्चा की और नीदरलैंड क्रिकेट में भारतीय समुदाय के योगदान की भी चर्चा की. साथ ही उन्होंने भारतीय हॉकी में नीदरलैंड्स के कोच का भी योगदान किया है. प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड क्रिकेट में भारतीय समुदाय के लोगों के योगदान की सराहाना करते हुए कहा कि साथ ही उन्होंने भारतीय हॉकी नें नीदरलैंड्स के कोचों के योगदान की भी बात की.
भारतीय डायस्पोरा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारत-नीदरलैंड्स की दोस्ती की बात करते हुए कहा कि दोनों देश स्पोर्ट्स के क्षेत्र में मिलकर बहुत कुछ कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा,"नीदरलैंड्स की क्रिकेट में भारतीयों का बहुत योगदान है. अभी भारत में टी20 वर्ल्ड कप हुआ, उसमें नीदरलैंड्स की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया. भारत वर्ल्ड कप चैंपियन है, लेकिन भारत की टीम को भी नीदरलैंड्स की टीम ने टक्कर दी थी. जब हम तेजा निदामनुरु और विक्रमजीत सिंह को नीदरलैंड्स की जर्सी में देखते हैं, या फिर जब आर्यन दत्त जैसे युवा खिलाड़ी, डच क्रिकेट के भविष्य में योगदान देते हैं, तो हम सभी को बहुत अच्छा लगता है."
पीएम मोदी ने आगे हॉकी में नीदरलैंड्स के कोच की भूमिका की तारीफ करते हुए कहा,"जैसे क्रिकेट में भारतीयों का योगदान है, वैसे ही भारतीय हॉकी में नीदरलैंड्स का बड़ा योगदान है. भारत की हॉकी को और अधिक निखारने में, डच कोच की भी मेहनत रही है. हमारी महिला हॉकी टीम बीते कुछ समय से शानदार प्रदर्शन कर रही है. इसमें कोच स्जोर्ड मारिजने का अहम रोल है."
पीएम मोदी ने नीदरलैंड्स के लोगों ने वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का समर्थन करने की लोगों से अपील की. पीएम मोदी ने कहा,"इस साल तो हॉकी वर्ल्ड कप का होस्ट नीदरलैंड्स भी है. और आप सभी को भारत के मैच देखने के मैच देखने तो जाना ही जाना है. यह बात पक्की है, कि वर्ल्ड कप जो भी कोई जीते, लेकिन इतना पक्का है, कि इस ओलंपिक में भारत और नीदरलैंड्स की दोस्ती जरूर जीतेगी."
बता दें, नीदरलैंड टी20 विश्व कप 2026 में नीदरलैंड ग्रुप स्टेज में भारत के साथ ग्रुप ए का हिस्सा था. नीदरलैंड को 4 लीग मैचों में नामीबिया के खिलाफ जीत मिली थी, जबकि भारत, अमेरिका और पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. नीदरलैंड तीन मैच जरूर हारी थी, लेकिन तीनों ही मैचों में टीम ने विपक्षी टीमों को कड़ी टक्कर दी थी.
यह भी पढ़ें: LSG vs CSK IPL 2026: लखनऊ से मिली हार, अब कैसे चेन्नई सुपर किंग्स को मिलेगा प्लेऑफ का टिकट, ऐसा है गणित
यह भी पढ़ें: 'यह मेरी जिंदगी...' विराट कोहली ने फिटनेस को लेकर खोला राज, बताया क्यों हमेशा रहते हैं फिट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं