- 'मैं नंबर-6 और नंबर-7 बैटिंग पोजिशन को अपना बनाना चाहते हैं रियान पराग
- टीम राजस्थान में रहकर काफी कुछ सीखा
- रियान पराग बोले वो टीम इंडिया के लिए खेलना चाहते हैं
भले ही रियान पराग ( Riyan Parag) के लिए आईपीएल 2022 (IPL 2022) अच्छा नहीं रहा औऱ 17 मैच में केवल 183 रन ही बना सके. जिसमें पराग ने केवल एक अर्धशतक जमाया. आईपीएल के दौरान बल्ले से पराग ने ज्यादा कमाल नहीं किया लेकिन सीनियर खिलाड़ी अश्विन (Ashwin) पर भड़कते हुए जरूर दिखे और साथ ही मैदान पर अपने एटीट्यूड के लिए सुर्खियां बटोरने में जरूर सफल रहे. अब पराग ने एक ऐसी बात की है जिसको लेकर चर्चा हो रहा है. दरअसल स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए पराग ने कहा कि वह नंबर 6 और नंबर 7 बैटिंग पोजिशन को अपना बनाना चाहते हैं. अभी तक सिर्फ धोनी ही ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने इन पोजिशन पर कमाल किया है. लेकिन रियान चाहते हैं कि वो इस बैटिंग पोजिशन को अपना बनाए. इसके लिए वो कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्पोर्ट्सतक से बात करते हुए पराग ने कहा कि, 'मैं बहुत कुछ सीख रहा हूं, नंबर 6 और 7 आसान नहीं हैं. लोग सोचते हैं कि तुम बस आकर छक्के मारो, कोई टेंशन नहीं है, लेकिन ऐसा नहीं है कि यह कैसे काम करता है. मैंने कुछ अच्छी पारियां खेलीं और मैं निश्चित रूप से बेहतर कर सकता था. लेकिन जैसा मैंने कहा, सीखने के लिए बहुत कुछ है. मैं जिस पोजीशन पर बल्लेबाजी करता हूं उससे खुश हूं, मैं नंबर 6 और 7 बैटिंग पोजिशन हासिल करना चाहता हूं. विश्व क्रिकेट में केवल एक खिलाड़ी ने ऐसा किया है और वह हैं एमएस धोनी (MS Dhoni) हैं'.
पराग ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि, अभी तक उन्हें जो भी अनुभव मिले हैं वो आगे इसका उपयोग करेंगे और टीम में जगह बनाने की भरपूर कोशिश करेंगे. पराग ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मैं धोनी के नक्शेकदम पर चलकर नंबर6 और नंबर 7 अपना बना लूंगा.
बता दें कि 2018 के अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारतीय अंडर 19 टीम का हिस्सा रहे पराग को उम्मीद है कि वो टीम इंडिया के लिए जल्द खेलेंगे. इसके लिए वो कड़ी मेहनत कर रहे हैं. पराग ने कहा कि वो टीम इंडिया को अपने परफॉर्मेंस से मैच जीताना चाहते हैं. वो अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं