विज्ञापन

IND(W) vs NZ(W): महिला क्रिकेट की 6 'रनबाज'... भारत का बस एक ही नाम, जानें कौन

Pratika Rawal, India Women vs New Zealand Women: महिला वनडे क्रिकेट में शुरुआती सबसे तेज 1000 रन बनाने वाली दुनिया की टॉप 6 महिला खिलाड़ियों का नाम कुछ इस प्रकार है.

IND(W) vs NZ(W): महिला क्रिकेट की 6 'रनबाज'... भारत का बस एक ही नाम, जानें कौन
Pratika Rawal
  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड महिला टीम को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 53 रनों से हराया था
  • स्मृति मंधाना ने 95 गेंदों में 109 रनों की शतकीय पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता
  • प्रतिका रावल ने 134 गेंदों में 122 रन बनाए और महिला वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Pratika Rawal, India Women vs New Zealand Women: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 के लीग चरण का 24वां रोमांचक मुकाबला 23 अक्टूबर को भारतीय महिला टीम और न्यूजीलैंड महिला टीम के बीच डॉ. डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में खेला गया. जहां भारतीय महिला टीम को डकवर्थ लुईस नियम (DLS Method) के तहत 53 रनों से जीत मिली. मैच की हीरो जरूर सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना रहीं. जिन्होंने पारी का आगाज करते हुए 95 गेंदों में 109 रनों की शतकीय पारी खेली. जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. मगर पिछले मुकाबले में प्रतिका रावल की तरफ से खेली गई शतकीय पारी को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. 25 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने पारी का आगाज करते हुए कुल 134 गेंदों का सामना किया. इस बीच 91.04 की स्ट्राइक रेट से 122 रन बनाने में कामयाब रहीं. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से 13 चौके और 2 खूबसूरत छक्के देखने को मिले.

प्रतिका रावल ने रचा इतिहास

न्यूजीलैंड महिला टीम के खिलाफ पिछले मुकाबले में उम्दा बल्लेबाजी करते हुए प्रतिका रावल ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है. वह महिला वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाली दुनिया की संयुक्त रूप से पहली खिलाड़ी बन गई हैं. उनसे पहले यह उपलब्धि केवल पूर्व ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी लिंडसे रीलर के नाम दर्ज थी. जिन्होंने 23 पारियों में 1000 के आंकड़े को छुआ था. मगर पिछले मुकाबले में विपक्षी टीम की तरफ से पारी का 10वां ओवर डालने आईं सोफी डिवाइन की दूसरी गेंद पर चौका लगाते हुए प्रतिका ने भी वनडे फॉर्मेट में अपने 1000 के आंकड़े को 23 पारियों में हासिल कर लिया है. जिसके साथ ही वनडे क्रिकेट में शुरुआती सबसे तेज 1000 रन बनाने वाली वह दुनिया की संयुक्त रुप से पहली खिलाड़ी बन गई हैं.

महिला वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनानी दुनिया की टॉप 6 खिलाड़ी (पारी के हिसाब से)

23 - लिंडसे रीलर (AUS-W)

23 - प्रतिका रावल (IND-W)

25 - मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया-डब्ल्यू)

25 - निकोल बोल्टन (ऑस्ट्रेलियाई-डब्ल्यू)

27 - बेलिंडा क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया-डब्ल्यू)

27 - लौरा वोल्वार्ड्ट (SA-W)

यह भी पढ़ें- रोहित ने गावस्कर का रिकॉर्ड किया स्वाहा, महारिकॉर्ड के लिए भारतीय क्रिकेट में अब बस उनका नाम रखा जाएगा याद

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com