भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के बाद चार नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. महत्वपूर्ण सीरीज के आगाज से पहले भारतीय टीम को 440 वोल्ट का झटका लगा है. प्रसिद्ध कृष्णा आगामी सीरीज से बाहर हो गए हैं. कृष्णा का चयन फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर था. मगर तय समय तक वह फिट नहीं हो पाए हैं. जिसके बाद बीसीसीआई को यह सख्त कदम उठाना पड़ा है.
मोहम्मद सिराज और नीतीश कुमार रेड्डी पर आया अपडेट
कृष्णा के अलावा बीसीसीआई की तरफ से मोहम्मद सिराज और नीतीश कुमार रेड्डी पर भी अपडेट दिया गया है. सिराज 31 अक्टूबर से न्यूजीलैंड 'ए' के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए भारत 'ए' के साथ जुड़ेंगे.
वहीं नीतीश कुमार रेड्डी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले के लिए टीम के साथ बनाए रखा गया है. इसके बाद वह न्यूजीलैंड 'ए' के खिलाफ तीसरे और आखिरी चार दिवसीय मैच के लिए भारत 'ए' के साथ जुड़ेंगे.
शुरुआती तीन वनडे के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और नीतीश कुमार रेड्डी.
नोट- नीतीश कुमार रेड्डी को केवल पहले वनडे के लिए रखा गया है.
चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव.
यह भी पढ़ें- IND vs NZ 4th T20I: जो आज तक भारत की तरफ से कोई नहीं कर पाया, क्या वो कारनामा कर पाएंगे अर्शदीप सिंह?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं