विज्ञापन

IPL के इतिहास में पहले ही ओवर में तीन विकेट लेनेवाले प्रफुल्ल हिंगे बन गए सोशल मीडिया हीरो, 17 घंटे में 75 गुना बढ़ गए फॉलोअर्स

Praful Hinge IPL 2026: प्रफुल्ल प्रकाश ने अपने IPL के पहले मैच के पहले ही ओवर के दूसरे, चौथे और छठे गेंद पर विकेट लेकर हैदराबाद के स्टेडियम में सनसनी मचा दी. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुहान ड्रि प्रिटोरियस के विकेट लिये.

IPL के इतिहास में पहले ही ओवर में तीन विकेट लेनेवाले प्रफुल्ल हिंगे बन गए सोशल मीडिया हीरो, 17 घंटे में 75 गुना बढ़ गए फॉलोअर्स
Praful Hinge IPL 2026:

Praful Hinge IPL 2026: आईपीएल के एक मैच ने दो गेंदबाज़ों को रातोंरात गुमनामी से उठाकर स्टार बना दिया है और अब दुनिया भर के क्रिकेट फ़ैन्स उन्हें सोशल मीडिया पर फ़ॉलो करने लगे हैं. नागपुर के 24 साल के प्रफुल्ल हिंगे और बिहार के गोपालगंज के 21 साल के साकिब हुसैन रातोंरात सोशल मीडिया पर छा गए हैं. सोशल मीडिया के सभी प्लैटफ़ॉर्म पर इनकी कहानियां वायरल हो रही हैं. दोनों गेंदबाज़ों के संघर्ष से कामयाबी की कहानी बेमिसाल हैं और फ़ैन्स के दिलों को छूनेवाली हैं.

75 गुना बढ़कर, 3 लाख से ज़्यादा हुए फ़ॉलोअर्स 

हैदराबाद में खेले गए राजस्थान की पारी शुरू होते ही नागपुर के नंदनवन में प्रफुल्ल हिंगे के घर पर फ़ैन्स की भीड़ लग गई. अपने करियर के पहले ही ओवर में मीडियम पेसर प्रफुल्ल ने जो किया वो आईपीएल के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था. मैच शुरू होते वक्त प्रफुल्ल के इंस्टाग्राम पर तकरीबन 4000 फ़ॉलोअर्स थे जो इस ख़बर के लिखे जाने तक दिन के साढ़े बारह बजे यानी करीब 17 घंटे के वक्त में 75 गुना से ज़्यादा बढ़ गए. इंस्टाग्राम पर उनके फ़ॉलोअर्स की संख्या करीब सवा 3 लाख हो गई और ये तेज़ी से बढ़ती ही जा रही है. 

बिहार के गोपालगंज के साकिब भी मचा रहे धूम

बिहार के गोपालगंज के साकिब हुसैन बेहद ही ग़रीब परिवार से आते हैं. साकिब ने भी राजस्थान के ख़िलाफ़ यशस्वी जायसवाल समेत कुल चार विकेट झटकाए वो भी सिर्फ़ 24 रन देकर. साकिब की मां को कभी उनके स्पाइक्स खरीदने के लिए अपने जेवर तक बेचने पड़े थे. 

साकिब हुसैन के करीबी बताते हैं कि मैच शुरू होने से पहले साकिब के इंस्टाग्राम पर तकरीबन 14,000 फ़ॉलोअर्स थे. साकिब के फ़ैन्स की संख्या भी उनके आईपीएल टीम में चयन के बाद बढ़ गई थी. मैच में चार विकेट लेते ही उनके फ़ॉलोअर्स की संख्या भी तीव्र रफ़्तार से बढ़कर करीब सवा दो लाख बढ़ गई है. यानी तकरीबन 17 घंटे में इंस्टाग्राम पर साकिब के फ़ैन्स की संख्या 14,000 से करीब सवा 2 लाख हो गई है.   

डेब्यू मैच के धुरंधरों के नाम 8 विकेट

प्रफुल्ल प्रकाश ने अपने IPL के पहले मैच के पहले ही ओवर के दूसरे, चौथे और छठे गेंद पर विकेट लेकर हैदराबाद के स्टेडियम में सनसनी मचा दी. प्रफुल्ल ने वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुहान ड्रि प्रिटोरियस के विकेट लिये. यही नहीं प्रफुल्ल ने अपने दूसरे ओवर की छठी गेंद पर कप्तान रियान पराग का विकेट भी अपने नाम कर लिया.

मैच के बाद STAR SPORTS से बात करते हुए मैन ऑफ़ द मैच (4-0-34-4) प्रफुल्ल अपने मैनिफ़ेस्टेशन के बारे में कहते हैं, “मैंने मैच से पहले ये ज़रूर सोचा था कि मैं पहले मैच में 4 या 5 विकेट लूंगा. मैंने 13 साल की उम्र में क्रिकेट शुरू किया था तो पिताजी को बोला था कि मैं क्रिकेट खेलना चाहता हूं.” प्रफुल्ल ये भी बताते हैं, “मेरे लिए वैभव सूर्यवंशी का विकेट सबसे ख़ास रहा. मैंने दोस्तों को बोल कर रखा था कि पहली गेंद पर बाउंसर देकर वैभव को आउट करुंगा.”

जिस मैच में हैदराबाद के लिए खेलते हुए नागपुर के प्रफुल्ल हिंगे ने अपने पहले ही ओवर में तीन विकेट समेत कुल चार विकेट झटके, उसी मैच में बिहार के गोपालगंज ज़िले के युवा तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने भी इंडियन प्रीमियर लीग- IPL 2026 में अपना पहला मैच खेलते हुए अपना लोहा मनवा दिया. 

हैदराबाद की ओर से खेलते हुए साकिब ने अपने डेब्यू मैच में ही राजस्थान के खिलाफ घातक गेंदबाजी की और 4 ओवरों में सिर्फ़ 24 रन देकर 4 विकेट अपने नाम कर लिए. यशस्वी जायसवाल से लेकर डोनोवान फरेरा, जोफ़्रा आर्चर और रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ी साकिब का शिकार बने. साकिब हुसैन ने अपने 4 ओवर के कोटे में मात्र 24 रन खर्च करते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए और इनमें 14 डॉट गेंदें डालीं. सिर्फ़ 6.00 रन प्रति ओवर की शानदार इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए उन्होंने फ़ॉर्म में खेल रहे यशस्वी जायसवाल को भी अपना शिकार बनाया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com