विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2017

सोशल मीडिया : विराट कोहली के जीरो पर आउट की वजह है यह लड़की ?

सोशल मीडिया पर चर्चा है कि विराट कोहली तस्वीर में दिख रही इस महिला की वजह से जीरो आउट हुए हैं.

सोशल मीडिया : विराट कोहली के जीरो पर आउट की वजह है यह लड़की ?
विराट कोहली के साथ सेल्फी लेती पाकिस्तान की महिला पत्रकार
  • पाकिस्तान की पत्रकार हैं ज़ैनब अब्बास
  • एबी डिविलियर्स के साथ भी ली थी सेल्फी
  • सोशल मीडिया पर छा गईं तस्वीरें
नई दिल्ली: टीम इंडिया के लिए रन बनाने की गारंटी बन चुके विराट कोहली चैंपियंस ट्रॉफी में श्रीलंका के खिलाफ बिना खाता खोले ही आउट हो गए. हालांकि भारत ने जीत के 300 से ज्यादा रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन श्रीलंका के बल्लेबाजों ने उसे आसानी से पा लिया. भारत की हार पर पहले तो सोशल मीडिया पर लोगों ने इस हार के पीछे विराट कोहली के अति आत्मविश्वास को दोषी ठहराया. लोगों का मानना है कि विराट ने श्रीलंका को काफी हल्के में ले लिया था.
 
इतने पर भी ट्रोलरों का जी नहीं भरा अब उनके जीरो पर आउट होने के पीछे भी नई वजह ढूढ़कर ले आए हैं. सोशल मीडिया पर चर्चा है कि विराट कोहली तस्वीर में दिख रही इस लड़की की वजह से जीरो पर आउट हुए हैं. इतना ही नहीं लोगों ने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स के भी पाकिस्तान के खिलाफ बिना खाता खोले आउट होने के पीछे भी इसी लड़की को बताया है. 


अब आप सोच रहे हैं कि दुनिया के इन दो धाकड़ बल्लेबाजों के शून्य में आउट होने के पीछे ये लड़की कैसे हो सकती है. इस लड़की का नाम है जैनब अब्बास जो कि पाकिस्तान के दुनिया न्यूज़ चैनल की स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं. तस्वीरों में मैच से पहले विराट और एबी डिविलियर्स के साथ वह सेल्फी रही हैं. लोगों का कहना है कि मैच से पहले इनके के साथ सेल्फी खिंचवाना ही दोनों के जीरो में आउट होने की वजह है. जैनब ने श्रीलंका के साथ मैच के पहले कोहली के साथ और पाकिस्तान के साथ मैच के पहले  एबी डिविलियर्य के साथ सेल्फी खिंचवाई थी. 

इतना ही नहीं कुछ क्रिकेट प्रेमियों ने सोशल मीडिया पर अब यह भी कहना शुरू कर दिया है कि श्रीलंका और पाकिस्तान के मैच के पहले इस लड़की को मैथ्यूज के साथ भी सेल्फी लेनी चाहिए ताकि वह भी जीरो में आउट हो जाएं.

किसने क्या कहा
 
इसके अलावा सोशल मीडिया पर और भी कई तरह के कमेंट आए हैं जिनमें भारत और पाकिस्तान के फैन्स शामिल हैं.
लेखक के बारे में
img
मानस मिश्रा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Champions Trophy 2017, Virat Kohli, AB Devilliers, Zainab Abbas, Kohli Trolled, Latest Cricket News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com