विज्ञापन

PBKS vs RR IPL 2026: क्या राजस्थान को पटकते ही पंजाब किंग्स को मिल जाएगा प्लेऑफ टिकट? जानें क्या है समीकरण

PBKS vs RR IPL 2026: आईपीएल 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है. पंजाब मौजूदा सीजन में अजेय रही है और उसकी कोशिश आज जीत दर्ज करके प्लेऑफ में एक कदम रखने की होगी.

PBKS vs RR IPL 2026: क्या राजस्थान को पटकते ही पंजाब किंग्स को मिल जाएगा प्लेऑफ टिकट? जानें क्या है समीकरण
Punjab Kings Playoff Scenario

PBKS vs RR IPL 2026, Punjab Kings Playoff Scenario: कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में विजयी रथ पर सवाल पंजाब किंग्स का सामना आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से होना है. पंजाब ने अपने पिछले मुकाबले में रिकॉर्ड चेज का पीछा करते हुए जीत दर्ज की थी. दूसरी तरफ वैभव सूर्यवंशी हैं, जो अकेले दम पर ही पावरप्ले के अंदर पूरे मैच का रूख तय कर देते हैं. ऐसे में आज का मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है. दोनों टीमें सीजन में पहली बार भिड़ेंगी. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि न्यू चंडिगढ़ में कौन बाजी मारता है.

रिकॉर्ड की बात करें तो पंजाब के खिलाफ राजस्थान का पलड़ा भारी है. राजस्थान का जीत-हार का रिकॉर्ड 17-13 का है. लेकिन बीते कुछ समय से पंजाब किंग्स जिस फॉर्म में है, उसे देखकर आज के मुकाबले के लिए किसी भी भविष्यवाणी पर जाना बेइमानी होगी. हालांकि, पंजाब किंग्स की कोशिश होगी कि वह जीत दर्ज करे और दो अहम अंक हासिल करें. पंजाब पहले ही अंक तालिका में टॉप पर है और अगर आज उसे जीत मिलती है तो उसकी प्लेऑफ की संभावाएं और मजबूत होंगी. 

क्या राजस्थान को पटकर पंजाब जाएगी प्लेऑफ में?

पंजाब किंग्स के अभी 7 मैचों में 6 जीत के बाद 13 अंक हैं और उसका नेट रन रेट +1.333 का है. कोलकाता के खिलाफ उसका मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था, जिसके चलते उसे एक अंक मिला. वहीं अगर पंजाब मंगलवार को जीतने में सफल हुई तो उसके 15 अंक हो जाएंगे. पंजाब प्लेऑफ में एक कदम रख देगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

लेकिन उसका प्लेऑफ का टिकट कंफर्म नहीं होगा कि क्योंकि अभी सभी टीमें अधिकतम 16 अंकों तक पहुंच सकती है और प्लेऑफ की जगह के लिए कम से कम 16 अंक चाहिए ही होते हैं. पंजाब किंग्स जिस फॉर्म में हैं, उसकी नजरें अपने बचे सभी मैच जीतने की होगी. साथ ही वह अंक तालिका में पहले स्थान पर फिनिश करना चाहेगी, जिससे वह एलिमिनेटर से बच सके. 

पंजाब के बल्लेबाजों ने सामूहिक रूप से शानदार प्रदर्शन किया है, खासकर बैटिंग ऑर्डर के ऊपरी क्रम में, जहां उनके ओपनर्स ने पावरप्ले के दौरान बार-बार आक्रामक शुरुआत करते हुए विपक्षी टीम के गेंदबाजों पर शुरू से ही दबाव बना दिया है. पंजाब ने सीजन में 6 मैच जीते हैं और पांच मैचों में उसकी जीत में अलग-अलग खिलाड़ियों ने भूमिका निभाई है.

ऐसी हैं दोनों टीमें

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, कूपर कोनोली, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्को जानसेन, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन ड्वारशुइस, प्रवीण दुबे और विशाल निषाद.

राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा.

यह भी पढ़ें: LSG vs KKR: अंगकृष रघुवंशी को आउट दिए जाने पर मचा है बवाल, अब उसी थ्रो के लिए मोहम्मद शमी को मिला अवॉर्ड

यह भी पढ़ें: DC vs RCB IPL 2026: 'समझ नहीं आ रहा कि हुआ क्या...' दिल्ली के 75 पर ऑल-आउट होने पर अक्षर पटेल ने बताया कहां हुई चूक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com