एमएस धोनी टीम टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का लकी चार्म कहा जाता रहा है. और कई बार ऐसा देखने को मिला, जब उनके लिए कुछ अटपटे फैसले भारत के लिए एकदम सही साबित हुए. शायद इसी को ही खेल में लक या लकफैक्टर कहा जाता है, लेकिन माही ने जब से चेन्नई की कप्तानी इस सीजन में छोड़ी है, तब से चेन्नई का मैदान पर वह चार्म नहीं दिखा, जो दिखना चाहिए था. हालांकि, हर मैच में बहुत ही जोर-शोर से धोनी-धोनी (MS Dhoni) जरूर गूंजता रहा, लेकिन प्रदर्शन के लिहाज से चेन्नई 10 मैचों के बाद पांचवें नंबर पर बनी हुई है, तो पंजाब के खिलाफ उसे संघर्ष करना पड़ रहा है. इसी बीच धर्मशाला (Dharamshala) में बैडलक के चलते उसके हिस्से में ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड आया, जिससे उसके फैंस खासे निराश हैं.
ऐसा कभी-कभी होता है!
इंडियन प्रीमियर लीग में ऐसा अभी तक सिर्फ दो ही बार हुआ है. चेन्नई से पहले राजस्थान इसका शिकार हुआ था, तो रविवार को सीएसके ने उसकी बराबरी कर ली. फैंस दुआ कर रहे हैं कि वह चेन्नई किसी तरह इस मामले में "किंग' बनने से चूक जाए. दरअसल जब बात किसी भी आईपीएल के संस्करण में शुरुआती 11 मैचों में सबसे ज्यादा टॉस हारने की बात आती है, तो अब चेन्नई और राजस्थान संयुक्त रूप से नंबर वन हो गए हैं. राजस्थान साल 2022 में ग्यारह में से दस टॉस हारा था, और अब इस साल चेन्नई रविवार को अपने 11वें मुकाबले में दसवीं बार टॉस हारकर "रेयर क्लब" में शामिल हो गया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मुंबई और दिल्ली किसी तरह 10 से बच गए!
मुंबई और दिल्ली भी रेयर क्लब का हिस्सा बनने से बस एक टॉस से बच गए. मुंबई के साथ ऐसा साल 2011 में हुआ, जब यह टीम शुरुआती 11 मैचों में दस बार टॉस हारी, तो वहीं दिल्ली ने साल 2013 में इतने ही मैचों नौ बार टॉस गंवाए, लेकिन कई साल बाद राजस्थान इन दोनों से आगे निकल गया, तो अब चेन्नई के सिर पर शुरुआती 12 मैचों में 11वीं बार टॉस हारने का खतरा मंडरा रहा है. क्या होता है? यह अगले मैच में पता चलेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं