विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2017

PAKvsSL: पाकिस्तान ने श्रीलंका का किया सूपड़ा साफ, 3-0 से सीरीज पर कब्जा

पाकिस्तानी टीम किसी शीर्ष अंतरराष्ट्रीय टीम के खिलाफ पिछले 8 वर्षों में पहली बार अपनी सरजमीं पर खेल रही थी.

Also Read in
PAKvsSL: पाकिस्तान ने श्रीलंका का किया सूपड़ा साफ, 3-0 से सीरीज पर कब्जा
8 साल बाद घरेलू सरजमीं पर किसी शीर्ष अंतरराष्ट्रीय टीम के खिलाफ खेल रहा था पाकिस्तान.
  • 8 साल बाद घरेलू सरजमीं पर खेल रहा था पाकिस्तान
  • पाक ने तीसरे और अंतिम टी-20 में 36 रन से जीत दर्ज की
  • पाकिस्तान ने 180 रन बनाए और श्रीलंका को 144 पर समेट दिया
लाहौर: मोहम्मद आमिर की बेहतरीन गेंदबाजी से पाकिस्तान ने तीसरे और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 36 रन से जीत दर्ज कर सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाया. पाकिस्तानी टीम किसी शीर्ष अंतरराष्ट्रीय टीम के खिलाफ पिछले 8 वर्षों में पहली बार अपनी सरजमीं पर खेल रही थी. यह भी पढ़ें : PAKvsSL: इमरान खान बोले, श्रीलंका टीम का दौरा पाकिस्‍तान की क्रिकेट के लिए अच्छा संकेत

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद तीन विकेट पर 180 रन बनाए और फिर श्रीलंका को 9 विकेट पर 144 रन ही बनाने दिए. आमिर ने चार ओवर में 13 रन देकर चार विकेट चटकाए. पाकिस्तान के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने अच्छा योगदान दिया. VIDEO:मैदान पर की बदसलूकी तो पड़ेगा महंगा


पाकिस्तान की तरफ से शोएब मलिक ने 51, सलामी बल्लेबाज उमर अमीन 45, बाबर आजम ने नाबाद 34 और फखर जमां ने 31 रन बनाए. श्रीलंका की तरफ से केवल दासुन शनाका (54) ही अच्छा प्रदर्शन कर पाए. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Sri Lanka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com