Mohsin Naqvi Vs ICC: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा चूंकि पाकिस्तान सरकार ने बांग्लादेश और श्रीलंका के समझाने के बाद इस मैच के बहिष्कार का फैसला वापिस ले लिया है . भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कोलंबो में 15 फरवरी को होना है मैच कन्फर्म होने से कुछ घंटे पहले, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी, ने फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर का ज़िक्र करते हुए ज़ोर दिया कि पाकिस्तान भारत और आईसीसी के दबाव से नहीं डरेगा. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल है.
पाकिस्तान सुपर लीग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, नकवी से ICC की "धमकियों" के बारे में पूछा गया कि आने वाले भारत मैच के लिए पाकिस्तान का बॉयकॉट जारी रहेगा. PCB चीफ ने एक बार फिर अपनी पॉलिटिकल सोच दिखाई, जिससे आसिम मुनीर चर्चा में आ गए. एक रिपोर्टर के सवाल के जवाब में नकवी ने कहा, "न तो मैं भारत और ICC की धमकियों से डरता हूं, न ही पाकिस्तान सरकार. और जहां तक फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर की बात है, तो आप तो उन्हें पहले से जानते हैं, वह कभी नहीं डरते."
PCB chairman Mohsin Naqvi said “ Neither I am afraid of India's threats nor the Pakistan government is. And you know the Field Marshal too” 🇵🇰🔥 pic.twitter.com/v5kUQWheti
— KHURUM ABBAS (@KHURUM455) February 9, 2026
जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि मई 2025 में असीम मुनीर को पाकिस्तान के सबसे बड़े मिलिट्री सम्मान फील्ड मार्शल के पद पर प्रमोट किया गया था. उनका प्रमोशन ऑपरेशन सिंधु के दौरान भारत के साथ बॉर्डर पर बढ़ते तनाव के बाद हुआ.
पाकिस्तान के यू-टर्न पर पाकिस्तान सरकार ने क्या कहा
पाकिस्तान सरकार ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ बहुपक्षीय बातचीत के नतीजों और दोस्त देशों के अनुरोध के बाद पाकिस्तान सरकार पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को निर्देश देती है कि वह 15 फरवरी 2026 को आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप का अपना निर्धारित मैच खेलने मैदान पर उतरे,'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं