विज्ञापन

ब्रिटेन की पहली मुस्लिम PM बनने की रेस में शबाना महमूद, PoK से जुड़ी हैं जड़ें; जानें कहां से की है पढ़ाई

Who Is Shabana Mahmood: एपस्टीन फाइल्स को लेकर मचे बवाल के बीच ब्रिटेन के नए पीएम की रेस में शबाना महमूद का नाम सबसे आगे चल रहा है, ऐसे में उन्हें लेकर हर तरफ चर्चा है. शबाना पाकिस्तानी मूल की महिला हैं.

ब्रिटेन की पहली मुस्लिम PM बनने की रेस में शबाना महमूद, PoK से जुड़ी हैं जड़ें; जानें कहां से की है पढ़ाई
शबाना महमूद का नाम ब्रिटेन की पीएम रेस में आगे

Shabana Mahmood Education: एपस्टीन फाइल्स ने दुनिया के दिग्गजों की 'गंदे खेल' की असली हकीकत सामने ला दी है. इसके बाद से पूरी दुनिया की राजनीति में हलचल मची हुई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई देशों के प्रधान इस फाइल्स से नपते नजर आ रहे हैं. एपस्टीन फाइल्स की आंच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पर भी आकर गिरी है और उनकी कुर्सी खतरे में बताई जा रही है. एपस्टीन फाइल्स की वजह से ब्रिटेन के राजनीतिक मैदान में उठापटक चल रही है. सत्ताधारी लेबर पार्टी के हाथ से अब देश की कमान जाती दिख रही है.

इस बीच ब्रिटेन के नए पीएम की रेस में सबसे आगे पाकिस्तान की शबाना महमूद का नाम है. अब वह ब्रिटेन की पहली मुस्लिम महिला पीएम बनने की रेस में सबसे आगे नजर आ रही हैं. आइए जानते हैं कौन हैं शबाना महमूद और उन्होंने कहां से क्या पढ़ाई की है?

कौन हैं शबाना महमूद?

वर्तमान में शबाना महमूद लेबर पार्टी में पीएम कीर स्टार्मर की प्रमुख सहयोगी हैं. वह पेशे से वकील हैं और एक राजनेता भी हैं. 45 साल की शबाना महमूद एक बेहतरीन प्रेरक वक्ता हैं और उन्हें पार्टी में दक्षिणपंथी के पक्ष में सटीक विचार रखने के लिए जाना जाता है. उनका जन्म बर्मिंघम में महमूद अहमद और जुबैदा के घर हुआ था. वह मूल रूप से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से हैं. साल 2025 में उन्होंने गृह मंत्रालय में प्रवेश के बाद ब्रिटेन की सीमा सुरक्षा के प्रबंधन का उच्च-स्तरीय चार्ज सौंपा गया था.

कहां से की है पढ़ाई?

ब्रिटेन में पली-बढ़ी शबाना महमूद ने यहीं से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद साल 2002 में लिंकन कॉलेज (ऑक्सफोर्ड) से लॉ की डिग्री ली है. साल 2003 में बैरिस्टर बनने के लिए इन्स ऑफ कोर्ट स्कूल ऑफ लॉ से बार वोकेशनल का कोर्स किया था. साल 2010 में वह पहली बार सांसद बनी थीं. इस दौरान उनके साथ रुशनारा अली और यास्मीन कुरैशी भी पहली महिला मुस्लिम सांसद बनी थीं.

पीएम की रेस में किससे मुकाबला?

अब ब्रिटेन में नए पीएम बनने की रेस में ना सिर्फ शबाना महमूद का नाम बल्कि कई दावेदार के नाम उनके सामने  हैं. इसमें पूर्व डिप्टी पीएम एंजेला रेनर को भी सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है. एंजेला रेनर वामपंथियों की प्रिय हैं. इस रेस में स्वास्थ्य सचिव वेस स्ट्रीमिंग भी शामिल हैं. उन्हें मीडिया का कलाकार माना जाता है, लेकिन वामपंथ उनके खिलाफ खड़ा है. पीएम की रेस में अगला नाम ऊर्जा सचिव और लेबर पार्टी के पूर्व नेता एड मिलिबैंड के साथ-साथ ग्रेटर मैनचेस्टर के मेयर एंडी बर्नहैम का भी शामिल है.

किताब छापने के क्या होते हैं नियम, पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की बुक को सेना के पास क्यों भेजा गया?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shabana Mahmood, Epstien Files, Shabana Mahmood UK PM, Who Is Shabana Mahmood, Shabana Mahmood Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com