चैंपिंयस ट्रॉफी फाइनल: भारत और पाकिस्तान मैच से पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने विराट कोहली को लेकर बयान दिया
- भारत-पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल
- पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर खेल सकते हैं फाइनल मैच
- मोहम्मद आमिर ने विराट कोहली को लेकर दिया बयान
नई दिल्ली:
चैंपिंयस ट्रॉफी (Champions trophy 2017) के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई वोल्टेज मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी बयानबाजी कर एक-दूसरे पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं. इस बार पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर निशाना साधा है. एएफपी के मुताबिक मोहम्मद आमिर ने कहा, 'भारतीय टीम विराट कोहली पर निर्भर है, लेकिन वह फाइनल मुकाबले में दबाव में होंगे. क्योंकि कोहली बतौर कप्तान पहली बार बड़े टूर्नामेंट का फाइनल खेलेंगे. इसमें कोई संदेह नहीं है कि उनका सस्ते में आउट होना हमारे लिए फायदेमंद होगा.'
मालूम हो कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने शुक्रवार को टीम के साथ प्रशिक्षण सत्र पूरा किया और रविवार को वह भारत के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले के लिए मैदान पर उतर सकते हैं. द ओवल मैदान पर रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें : INDvsPAK: जब कोहली ने बरपाया कहर और पाकिस्तान टीम हांफने लगी
पीठ में दर्द की समस्या के कारण आमिर इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के टॉस से ठीक पहले पाकिस्तान की अंतिम एकादश से बाहर हो गए थे. हालांकि, टीम के गेंदबाजी कोच अजहर महमूद का कहना है कि आमिर इस मैच के लिए फिट हैं, लेकिन उनके रविवार के मैच में खेलने पर संदेह अब भी बरकरार है. महमूद ने कहा, "आमिर ने गेंदबाजी की. वह फिट हैं. हमने अभी उन्हें मैदान पर उतारने के बारे में फैसला नहीं किया है.'
ये भी पढ़ें : भारत-पाकिस्तान मैच से पहले राहुल द्रविड़ ने युवराज के बारे में कही ये बात
महमूद ने कहा, 'जब आप फाइनल खेलते हो, तो आपको अपने अनुभवी खिलाड़ियों की जरूरत पड़ती है. आप चाहते हैं कि वे पूरी तरह से फिट रहे हैं और खिताबी मुकाबले में खेलें, लेकिन हमने आमिर से कहा है कि अगर उन्हें स्वयं के खेलने से संबंधित जरा सा भी संदेह है, तो वह हमसे संपर्क करें. आमिर को हर कोई टीम के साथ खेलते देखना चाहता है, लेकिन अगर वह स्वयं को फिट महसूस नहीं करते हैं, तो टीम दूसरे विकल्प के बारे में सोचेगी.'
सेमीफाइनल मैच में आमिर के स्थान पर टीम में शामिल किए गए रुमान रईस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 44 रनों पर दो विकेट लिए थे. उन्होंने इस मैच के जरिए वनडे में पदार्पण किया था. महमूद ने कहा कि देखते हैं कि फाइनल में कौन खेलता है? रईस अच्छे गेंदबाज हैं और उन्होंने सेमीफाइनल में अपनी प्रतिभा का सबूत देकर दर्शाया है कि वह बड़े मैचों में जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं. टीम के लिए यह एक अच्छी बात है.
इनपुट: IANS

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Champions Trophy 2017 Final, India Vs Pakistan, Mohammad Amir, Virat Kohli