विज्ञापन
This Article is From May 13, 2020

ऐसे पाकिस्तानी दिग्गज क्रिकेटर जो खेले आईपीएल, एक का बनाया रिकॉर्ड आजतक नहीं टूटा

आईपीएल (IPL) का आगाज 2008 में हुआ था, तब से लेकर अबतक कुल 12 आईपीएल खेले जा चुके हैं. आईपीएल को दौरान कई ऐसी यादें भी रही जिसने क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया

ऐसे पाकिस्तानी दिग्गज क्रिकेटर जो खेले आईपीएल, एक का बनाया रिकॉर्ड आजतक नहीं टूटा
पाकिस्तानी क्रिकेटर जो खेले आईपीएल
  • पाकिस्तानी क्रिकेटर जिनका नाता आईपीएल से भी रहा
  • सोहेल तनवीर आईपीएल में पाकिस्तान के सबसे सफल गेंदबाज
  • शोएब अख्तर ने अपने डेब्यू आईपीएल मैच में ही किया था कमाल

आईपीएल (IPL) का आगाज 2008 में हुआ था, तब से लेकर अबतक कुल 12 आईपीएल खेले जा चुके हैं. आईपीएल को दौरान कई ऐसी यादें भी रही जिसने क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया. आपको बता दें कि आईपीएल जब शुरू हुआ था तो पाकिस्तानी क्रिकेटर भी इसका हिस्सा थे. लेकिन राजनिती उथल-पथल के कारण अब पाकिस्तानी क्रिकेटर आईपीएल का हिस्सा नहीं है. आपको बता दें कि पाकिस्तान के कई दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा रहे हैं और अपने परफॉर्मेंस से कमाल भी करने में सफल रहे हैं. ऐसे में जानते हैं 5 पाकिस्तानी दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में जिनका नाम आईपीएल के इतिहास में दर्ज हो गया है.

शोएब अख्तर
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) आईपीएल 2008 में खेल चुके हैं. उस दौरान अख्तर शाहरूख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीम का हिस्सा रहे थे. हालांकि शुरूआत के कुछ मैच अख्तर चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे. आईपीएल में अख्तर ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मैच खेलकर अपना डेब्यू किया था और शानदार गेंदबाजी कर 4 विकेट लेने में सफल रहे थे. हालांकि आईपीएल के करियर में अख्तर केवल 3 मैच ही खेल पाए लेकिन अपनी गेंदबाजी से क्रिकेट फैन्स का दिल जीतने में जरूर सफल रहे थे. अपने आईपीएल करियर में अख्तर के नाम 5 विकेट दर्ज है. अपने डेब्यू आईपीएल मैच में अख्तर ने गंभीर, सहवाग, एबी डिविलियर्स और मनोज तिवारी को आउट करने में सफल रहे थे.

शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi )
पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi ) आईपीएल में 2008 में खेले थे. उस समय अफरीदी डेक्कन चार्जस (Deccan Chargers) की टीम का हिस्सा रहे थे. अफरीदी का आईपीएल करियर 10 मैचों का रहा और इस दौरान केवल 81 रन ही बना सके. अफरीदी ने गेंदबाजी से कुल 9 विकेट लिए. बता दें कि आईपीएल के पहले सीजन में अफरीदी और वीवीएस लक्ष्मण के (VVS Laxman) बीच मतभेद भी हुए थे जिसने काफी चर्चा बटोरी थी.

शोएब मलिक
शोएब मलिक (Shoaib Malik) भी आईपीएल का हिस्सा रहे. मलिक ने आईपीएल में कुल 7 मैच खेले और इस दौरान केवल 52 रन ही बना सके. मलिक ने अपनी गेंदबाजी से 2 विकेट भी लेने में सफल रहे थे. बता दें कि जिस समय शोएब मलिक आईपीएल खेलने आए उस समय वो पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket) की कप्तानी भी कर रहे थे. आईपीएल में मलिक दिल्वी डेयरडेविल्स ((Delhi Daredevils)) की टीम का हिस्सा बने. 

​मिस्बाह उल हक
पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज ​मिस्बाह (Misbah-ul-Haq) उल हक भी आईपीएल खेल चुके हैं. ​मिस्बाह उल हक ने आईपीएल करियर में कुव 8 मैच खेले और केवल 117 रन ही बना सके.​ मिस्बाह ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की टीम का हिस्सा थे. अपने आखिरी आईपीएल मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ मैच में मिस्बाह गोल्डन डक का शिकार बने थे. आईपीएल के दौरान मिस्बाह हिट विकेट भी आउट हुए थे. मिस्बाह किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान हिट विकेट आउट हुए थे. आईपीएल के इतिहास में अबतक 10 बल्लेबाज हिट विकेट होकर आउट हुए हैं. आईपीएल में सबसे पहले हिट विकेट होने वाले बल्लेबाज मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले मुसाविर खोटे हैं जो साल 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हिट विकेट हुए थे.

सोहेल तनवीर (राजस्थान रॉयल्स)
पाकिस्तानी क्रिकेटरों में यदि कोई खिलाड़ी आईपीएल में सफल रहा वो सोहेल तनवीर (Sohail Tanvir) थे. तनवीर ने आईपीएल में कुल 11 मैच खेले और इस दौरान 22 विकेट लेने में सफल रहे थे. साल 2008 में आईपीएल का खिताब राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम जीती थी तो इसका पूरा श्रेय सोहेल तनवीर को जाता है. साल 2008 के आईपीएल में सोहेल ने पर्पल कैप (Purple Cap) का भी खिताब जीता था. आईपीएल में उनके द्वारा की गई बेस्ट गेंदबाजी परफॉर्मेंस 14 रन देकर 6 विकेट लेने का है जो उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्कस के खिलाफ किया था. आईपीएल के इतिहास में सोहेल तनवीर के द्वारा किया गया यह गेंदबाजी परफॉर्मेंस आज भी एक रिकॉर्ड है. आईपीएल में पहला पर्पल कैप जीतने का रिकॉर्ड भी तनवीर के नाम है.

यूनुस खान (राजस्थान रॉयल्स)
पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज रहे यूनुस खान (Younis Khan) ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम का हिस्सा रहे थे. आईपीएल में यूनुस ने केवल 1 मैच खेला था. अपने एक मात्र मैच में यूनुस केवल 2 रन ही बना सके थे. बता दें कि इन पाकिस्तानी क्रिकेटरों के अलावा कामरान अकमल, मोहम्मद हफीज, उमर गुल, मोहम्मद आसिफ और सलमान बट भी आईपीएल खेल चुके हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shoaib Akhtar, Shoaib Malik, Misbah-ul-Haq Khan Niazi, Sohail Tanvir, Sahibzada Mohammad Shahid Khan Afridi, VVS Laxman, Indian Premier League 2020, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com