Pakistan vs Bangladesh Live Streaming and Live Telecast Details 3rd ODI: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार को ढाका के शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरे वनडे में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान ने 128 रनों से जीत दर्ज की थी, जबकि सीरीज का पहला मैच बांग्लादेश ने 8 विकेट से अपने नाम किया था. ऐसे में सीरीज का तीसरा मुकाबला निर्णायक हो गया है. साथ ही दूसरे मुकाबले में जिस तरह से सलमान को रन आउट किया गया था, उससे खेल भावना को लेकर सवाल उठे थे, ऐसे में फैंस को आज दिलचस्प टक्कर देखने को मिल सकती है.
कैसी रहेगी पिच
शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के अनुकूल रहती है. पहले दो वनडे मुकाबलों में बॉल थोड़ा फंसकर बल्ले पर आती दिखाई दी है. पहली पारी का औसतन स्कोर यहां 218 रन रहा है. वहीं, दूसरी इनिंग में औसत स्कोर 186 रन है.
ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 41 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 35 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं, जबकि बांग्लादेश को सिर्फ 6 मुकाबलों में जीत नसीब हो सकी है. पाकिस्तान की टीम अपने इस दमदार रिकॉर्ड को तीसरे वनडे में भी बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
कैसा रहेगा मौसम
पहले और दूसरे मुकाबले की तरह ही तीसरे वनडे में भी बारिश होने की आशंका है. एक्यूवेदर के अनुसार, दिन के समय तेज बारिश हो सकती है और ज्यादतर समय मैदान के चारों ओर काले बादल छाए रहने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
कब और कहां होगा मैच
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सीरीज का तीसरा और निर्णायक वनडे मैच रविवार 15 मार्च को ढाका के शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा.
कितने बजे होगा शुरू?
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीसरे वनडे की शुरुआत दोपहर 1:45 पर होगी, जबकि मैच का टॉस 1:15 पर होगा.
कहां देख पाएंगे लाइव?
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच यह वनडे सीरीज भारत में किसी भी चैनल पर लाइव टेलिकास्ट नहीं हो रही है. फैन कोड में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जरूर उपलब्ध होगी.
ऐसी हैं दोनों टीमें
बांग्लादेश टीम: सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा, शोरफुल इस्लाम, तनवीर इस्लाम, महिदुल इस्लाम अंकोन, सौम्य सरकार.
पाकिस्तान टीम: साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, शामिल हुसैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, हुसैन तलत, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ, फैसल अकरम, गाजी गोरी, साद मसूद, अबरार अहमद.
यह भी पढ़ें: 'ICC से बड़ा नहीं कोई देश...' जय शाह ने पहली बार पाकिस्तान-बांग्लादेश ड्रामे पर तोड़ी चुप्पी
यह भी पढ़ें: 'बाबर आजम मेंटली अनफिट है, फिजिकली नहीं...' पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज का चौंकाने वाला बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं