- भोपाल की ट्विशा शर्मा ने शादी के छह महीने बाद दहेज प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी
- ट्विशा की शादी दिसंबर 2025 में समर्थ सिंह से हुई थी, जिनसे उसकी मुलाकात शादी डॉट कॉम पर हुई थी
- ट्विशा की मां ने आरोप लगाया कि सास-ससुर बेटी को लगातार परेशान करते थे और सास हर बात पर रोक लगाती थी
भोपाल की ट्विशा शर्मा की आत्महत्या का मामला चर्चा में बना हुआ है. ट्विशा के परिवार वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है. ट्विशा नोएडा की रहने वाली थी और उसकी शादी दिसंबर 2025 में भोपाल के समर्थ सिंह से हुई थी. ट्विशा ने 12 मई की रात को फांसी लगा ली थी. उसकी मौत के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.
ट्विशा की मां ने क्या कहा?
ट्विशा की मां ने NDTV को बताया कि 'बेटी की मौत के बाद भी उसके पति का फोन नहीं आया. उन्होंने बताया कि ट्विशा की जिस दिन मौत हुई थी, उसी रात 5 मिनट के लिए अस्पताल आया था. लगभग 12-1 बजे. फिर थोड़ी ही देर में चला गया था.'
'मौत के बाद समर्थ ने कॉल नहीं किया...': NDTV से बोलीं ट्विशा की मां#NDTVExclusive | #TwishaSharma | @RajputAditi pic.twitter.com/onBggIOkA2
— NDTV India (@ndtvindia) May 18, 2026
उन्होंने आरोप लगाया कि 'मेरी बेटी को उसके सास-ससुर परेशान करते थे. सास हर चीज पर रोकटोक करती थी.'
VIDEO | Bhopal: In the Twisha Sharma death case, her mother said, "My daughter was very brave. She was a very good girl. These people are putting false allegations on her and asking me unnecessary questions."
— Press Trust of India (@PTI_News) May 18, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/GZFFES9QkM
ट्विशा की मां ने PTI से कहा कि 'मेरी बेटी बहुत हिम्मत वाली थी. वह बहुत अच्छी लड़की थी. ये लोग गलत आरोप लगा रहे हैं.'
यह भी पढ़ेंः 'मैं फंस गई हूं यार, तुम मत फंसना...' दोस्त को भेजा ट्विशा शर्मा का आखिरी मैसेज, सुसाइड से पहले बयां किया दर्द
6 महीने भी नहीं हुए थे शादी को
ट्विशा और समर्थ की शादी दिसंबर 2025 में हुई थी. दोनों की मुलाकात 'शादी डॉट कॉम' पर हुई थी. ट्विशा नोएडा की रहने वाली थी, जबकि समर्थ भोपाल का रहने वाला है.
ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद तक तो सब ठीक था लेकिन बाद में ससुराल वाले दहेज के लिए ट्विशा को प्रताड़ित करने लगे.

12 मई की रात को ट्विशा ने अपनी मां को 10 बजे फोन कर कहा था कि उसे बहुत प्रताड़ित किया जा रहा है, वह अब और नहीं झेल सकती.
इसके कुछ देर बाद ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने उसकी मां को फोन कर बताया था कि ट्विशा को एम्स ले जा रहे हैं, वह सांस नहीं ले रही है. इसी रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसकी मौत की वजह फांसी को ही बताया है. उसके शरीर पर चोट के कई निशान भी मिले हैं.
यह भी पढ़ेंः भोपाल में ट्विशा, ग्रेटर नोएडा में दीपिका...दो शहर, दो बेटियां, दो मौतें और दहेज प्रताड़ना की दो कहानियां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं