विज्ञापन

पाकिस्तान का यू-टर्न, ICC के अल्टीमेटम के बाद T20 विश्वकप में भारत के साथ खेलने को तैयार, शहबाज ने दी सफाई

India vs Pakistan, ICC T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी 2026 को खेले जाने वाले महा-मुकाबले को लेकर सस्पेंस खत्म हो चुका है. दोनों टीमें तय समयानुसार मैदान में उतरेंगी और मैच खेलेंगी. जिसकी पुष्टी स्वयं पाकिस्तान गवर्नमेंट ने की है.

पाकिस्तान का यू-टर्न, ICC के अल्टीमेटम के बाद T20 विश्वकप में भारत के साथ खेलने को तैयार, शहबाज ने दी सफाई
पाकिस्तानी खिलाड़ी
  • पाकिस्तान सरकार ने स्पष्ट किया है कि भारत के साथ 15 फरवरी 2026 को टी20 वर्ल्ड कप मैच समयानुसार खेला जाएगा
  • प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दी और मैच खेलने का निर्देश दिया है
  • यह निर्णय बहुपक्षीय वार्ताओं और श्रीलंका तथा बांग्लादेश की अपील के बाद लिया गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

India vs Pakistan, ICC T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी 2026 को खेले जाने वाले महा-मुकाबले को लेकर सस्पेंस खत्म हो चुका है. दोनों टीमें तय समयानुसार मैदान में उतरेंगी और मैच खेलेंगी. जिसकी पुष्टी स्वयं पाकिस्तान गवर्नमेंट ने की है. पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को निर्देश दिया है कि वह 15 फरवरी 2026 को आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में अपने निर्धारित मैच के लिए मैदान में तय समयानुसार उतरे. पीएम शहबाज शरीफ ने 'ग्रीन टीम' को अपनी शुभकामनाएं भी दी हैं. पाकिस्तान सरकार ने यह भी कहा कि उन्होंने ग्लोबल क्रिकेट के लिए और श्रीलंका एवं बांग्लादेश का ख्याल रखते हुए भारत के साथ 15 फरवरी को मैच खेलने के लिए अपना मन बनाया है. 

पाकिस्तान गवर्नमेंट की तरफ से इस बयान के सामने आने के बाद कई दिनों से चल रही अटकलों पर विराम भी लग गया है कि 'दुनिया का सबसे महंगा क्रिकेट मैच' जिसकी लागत कुछ रिपोर्टों के मुताबिक 4000 करोड़ रुपये के आस पास बताई जाती है, होगा या नहीं. पड़ोसी देश की तरफ से यह बयान पीसीबी, बीसीबी और आईसीसी की लाहौर में हुई बैठक के एक दिन बाद आया है. 

पाकिस्तान गवर्नमेंट की तरफ से कहा गया है, 'बहुपक्षीय बातचीत के नतीजों और दोस्त देशों के अनुरोध के बाद पाकिस्तान सरकार पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को निर्देश देती है कि वह 15 फरवरी 2026 को आईसीसी पुरूष टी20 वर्ल्ड कप का अपना निर्धारित मैच खेलने मैदान पर उतरे.'

यहीं नहीं आगे बताया गया है, 'यह फैसला क्रिकेट की भावना की रक्षा और सभी प्रतिभागी देशों में इस वैश्विक खेल की निरंतरता का समर्थन करने के मकसद से लिया गया है.'

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को श्रीलंका से राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके का भी फोन आया था जिन्होंने उनसे बहिष्कार का फैसला वापिस लेने का अनुरोध किया था. 

इसमें कहा गया, 'श्रीलंका के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री से मौजूदा गतिरोध को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने के लिए गंभीरता से विचार करने का अनुरोध किया था.'

बीसीबी प्रमुख अमीनुल इस्लाम ने पीसीबी से की थी गुजारिश 

इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख अमीनुल इस्लाम ने एक बयान जारी करते हुए खेल के भले के लिये पाकिस्तान से यह मैच खेलने का अनुरोध किया था. जिसके बाद ही स्पष्ट हो गया था कि पाकिस्तान यह मैच खेलने जा रहा है. 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी ने इससे पहले कहा था कि मामले पर औपचारिक फैसला अगले 24 घंटे में लिया जायेगा. 

यह भी पढ़ें- 'पूरे क्रिकेट जगत को...', भारत-पाक मैच को लेकर BCB अध्यक्ष ने पाकिस्तान से की अपील, जानें क्या कुछ कहा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com