विज्ञापन

'पूरे क्रिकेट जगत को...', भारत-पाक मैच को लेकर BCB अध्यक्ष ने पाकिस्तान से की अपील, जानें क्या कुछ कहा

मोहम्मद अमीनुल इस्लाम ने पत्र में लिखा है मेरी पाकिस्तान की यात्रा और वहां हुई चर्चाओं के परिणामों को देखते हुए मैं पाकिस्तान से अनुरोध करता हूं कि वे 15 फरवरी को भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का मैच खेलें. जिससे पूरे क्रिकेट जगत को लाभ होगा.

'पूरे क्रिकेट जगत को...', भारत-पाक मैच को लेकर BCB अध्यक्ष ने पाकिस्तान से की अपील, जानें क्या कुछ कहा
Mohammad Aminul Islam
  • BCB ने PCB को पत्र लिखकर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने का अनुरोध किया है
  • मोहम्मद अमीनुल इस्लाम ने पाक की ओर से समर्थन की सराहना करते हुए भाईचारे की भावना बनाए रखने की बात कही है
  • इस्लाम ने पाकिस्तान से 15 फरवरी को भारत के खिलाफ निर्धारित टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने का आग्रह किया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की तरफ से एक चौंकाने वाला बयान सामने आ रहा है. बीसीबी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB)  और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के साथ बैठक करने के बाद अपने पाकिस्तानी समकक्षों को पत्र लिखा है. जिसमें अनुरोध किया गया है कि पाक टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के साथ शिरकत करना चाहिए. जिसका सीधा मतलब है कि पाकिस्तान की तरफ से बहिष्कार की धमकी से पीछे हटने का कभी भी आधिकारिक ऐलान हो सकता है. 

बीसीबी अध्यक्ष मोहम्मद अमीनुल इस्लाम का बयान

बीसीबी अध्यक्ष मोहम्मद अमीनुल इस्लाम (Mohammad Aminul Islam) ने एक पत्र लिखते हुए कहा है, 'बांग्लादेश को समर्थन देने के लिए पाकिस्तान की तरफ से किए गए अथक प्रयासों से हम काफी प्रभावित हैं. हमारी भाईचारा भावना सदा फलती-फूलती रहे.'

इस्लाम ने पत्र में लिखा है, 'मेरी पाकिस्तान की यात्रा और वहां हुई चर्चाओं के परिणामों को देखते हुए मैं पाकिस्तान से अनुरोध करता हूं कि वे 15 फरवरी को भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का मैच खेलें. जिससे पूरे क्रिकेट जगत को लाभ होगा.'

तय समय पर होगा भारत-पाक मैच 

आपको बता दें कि हमारे सूत्रों ने एनडीटीवी को पहले ही बता दिया था कि भारत-पाकिस्तान मैच तय समय पर ही होगा. अब बांग्लादेश के पत्र से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जल्द ही पीसीबी की तरफ से भी आधिकारिक घोषणा हो सकती है. 

अमीनुल के पत्र से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड 'क्रिकेट के हित में' उदारता दिखा रहा है. मगर असल में पाकिस्तान के लिए अपनी प्रतिष्ठा बचाने का कोई चारा नहीं रह गया था. यहीं वजह है कि दोनों बोर्ड अब इस हथकड़े को अपना रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- T20 World Cup: भारत के खिलाफ तय कार्यक्रम के अनुसार मैच खेलने को राजी पाकिस्तान- PCB सूत्र

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com