विज्ञापन

43 दिन, 3 टीमें और कई बड़े मुकाबले, पाकिस्तान ने जारी किया इंग्लैंड-श्रीलंका सीरीज का शेड्यूल

पाकिस्तान नौ अक्टूबर से 21 नवंबर तक श्रीलंका और इंग्लैंड की मेजबानी करेगा और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इस व्यस्त कार्यक्रम में ये तीनों टीम एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज में भी हिस्सा लेंगी.

43 दिन, 3 टीमें और कई बड़े मुकाबले, पाकिस्तान ने जारी किया इंग्लैंड-श्रीलंका सीरीज का शेड्यूल
Pakistan vs England
IANS

पाकिस्तान नौ अक्टूबर से 21 नवंबर तक श्रीलंका और इंग्लैंड की मेजबानी करेगा और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इस व्यस्त कार्यक्रम में ये तीनों टीम एकदिवसीय त्रिकोणीय श्रृंखला में भी हिस्सा लेंगी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बुधवार को घोषणा की कि श्रीलंका की टीम दौरे की शुरुआत नौ से 13 अक्टूबर तक रावलपिंडी में पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय इंटरनेशनल सीरीज से करेगी.

रावलपिंडी और लाहौर में खेले जाएंगे मैच

इसके बाद पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ इंग्लैंड त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला में शामिल होगा. इसके मुकाबले 18 से 31 अक्टूबर तक रावलपिंडी और लाहौर में खेले जाएंगे. त्रिकोणीय श्रृंखला के बाद श्रीलंका की टीम पाकिस्तान में ही रुकेगी और चार नवंबर से इस्लामाबाद में तीन दिवसीय मैच खेलेगी जिसके बाद मेजबान टीम के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी.

यह टेस्ट सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र का हिस्सा होगी. पहला टेस्ट नौ से 13 नवंबर तक रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 17 से 21 नवंबर तक लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में यह पाकिस्तान की घरेलू धरती पर दूसरी टेस्ट सीरीज होगी. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने पिछले साल अक्टूबर में पाकिस्तान का दौरा किया था जहां दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट खेले गए थे.

श्रीलंका चार अक्टूबर को पाकिस्तान पहुंचेगा

आगामी एकदिवसीय त्रिकोणीय श्रृंखला भी पाकिस्तान की लगातार दूसरे वर्ष दूसरी ऐसी सीरीज होगी. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान ने पिछले साल फरवरी में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ वनडे त्रिकोणीय श्रृंखला की मेजबानी की थी. श्रीलंका टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए चार अक्टूबर को पाकिस्तान पहुंचेगा.

ये भी पढ़ें-  VIDEO: 'ये हमारे भगवान हैं', सचिन को गिराने के बाद शोएब अख्तर का हुआ था बुरा हाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Sri Lanka, England, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com