आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम से एक दिल दहले देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. यहां रेलवे स्टेशन पर एक शख्स चलती ट्रेन में चढ़ रहा था. इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसने लगा. लेकिन तभी एक पुलिसकर्मी ने इस शख्स को पकड़कर खींच लिया और उसकी जान बच गई. ये पुलिसकर्मी समय पर नहीं आता, तो शख्स की जान बचना बेहद मुश्किल था.