विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2021

पाकिस्तान को जोर का झटका, ऑलराउंडर हुआ जारी दौरे से बाहर

South Africa vs Pakistan: पीसीबी ने कहा कि चोट का उपचार परंपरागत तरीके से किया जाएगा और शादाब को चार सप्ताह तक खेल से बाहर रहना होगा. बोर्ड ने हालांकि यह नहीं बताया कि शादाब टीम के साथ बनें रहेंगे या स्वदेश लौटेंगे.

पाकिस्तान को जोर का झटका, ऑलराउंडर हुआ जारी दौरे से बाहर
पाकिस्तान को सीरीज में खासा नुकसान होगा
कराची:

दक्षिण अफ्रीका दौरे में फिलहाल वनडे सीरीज खेल रही पाकिस्तान टीम को जोर का झटका लगा है और उसके उभते हुए ऑलराउंडर शादाब खान (Shadab Khan is out of South Africa tour) पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान टखने की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीकी दौरे से बाहर हो गये हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को कहा कि यह लेग स्पिन ऑलराउंडर रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान चोटिल हो गया था जिसके कारण वह चार सप्ताह तक नहीं खेल पाएंगे.

पीसीबी ने कहा कि चोट का उपचार परंपरागत तरीके से किया जाएगा और शादाब को चार सप्ताह तक खेल से बाहर रहना होगा. बोर्ड ने हालांकि यह नहीं बताया कि शादाब टीम के साथ बनें रहेंगे या स्वदेश लौटेंगे.

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे सात अप्रैल से खेला जाएगा. इसके बाद 10 अप्रैल से दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टी20 श्रृंखला खेली जाएगी. शादाब खान पाकिस्तान वनडे और टी20 दोनों ही टीमों के एक मजबूत स्तंभ हैं और निश्चित ही उनकी बहुत ज्यादा कमी खलने जा रही है. शादाब ने खेले दो वनडे मैचों में 23.00 के औसत से 46 रन बनाए, लेकिन फेंके 17 ओवरों में वह कोई विकेट नहीं ले सके. लेकिन यह ऑलराउंडर पाकिस्तान की लंबी योजनाओं में शामिल है. इसलिए टीम के लिए यह बड़ा झटका है. 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shadab Khan, South Africa Vs Pakistan 04/02/2021 Sapk04022021200554, South Africa Vs Pakistan 04/04/2021 Sapk04042021200555, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com