विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2021

टी20 वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान ने भारत से मांगा यह बड़ा आश्वासन

पीसीबी प्रमुख ने कहा कि इस आश्वासन की मांग करना उनका अधिकार है और कोई भी पाकिस्तान को विश्व कप से बाहर नहीं रख सकता है. हम या तो सभी नियमों के साथ टी20 विश्व कप के लिए जाएंगे या इसे किसी अन्य देश में ले जाना होगा.’ जब उनसे पूछा गया कि क्या इतने देर से टी20 विश्व कप को किसी तटस्थ स्थान पर स्थानांतरित किया जा सकता है तो मनि ने कहा कि पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा के अलावा भी भारतीय बोर्ड के सामने कई और चुनौतियां है.

टी20 वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान ने भारत से मांगा यह बड़ा आश्वासन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का लोगो
कराची:

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन एहसान मनि ने बताया कि भारत में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वे मार्च के आखिर तक सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों, प्रशंसकों और पत्रकारों के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) से वीजा जारी करने के संबंध में लिखित आश्वासन लेगा. मनि ने रविवार को यह भी कहा कि अगर भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल के लिए क्वालीफाई करता है तो इस साल जून में श्रीलंका में होने वाले एशिया कप को स्थगित करना होगा.

विराट कोहली के हीरो बल्लेबाज ने जड़ा लगातार तीसरा शतक, अब हैं बेस्ट स्कोरर

उन्होंने यहां एक मीडिया सम्मेलन में कहा, ‘मैंने बोर्ड को सूचित किया है कि बीसीसीआई को 31 दिसंबर तक हमें वीजा आश्वासन देना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि उनके अध्यक्ष सौरव गांगुली दो बार अस्पताल में भर्ती हुए थे.' उन्होंने कहा, ‘मैंने फिर से इस मुद्दे को आईसीसी के समक्ष उठाया है और मैं उनके संपर्क में हूं. आईसीसी ने हमें बताया है कि हमें अगले महीने (मार्च) के अंत तक लिखित आश्वासन मिल जाएगा.'

तो इस सूरत में आईसीसी को मोदी स्टेडियम के प्वाइंट्स काट लेने चाहिए, मोंटी पनेसर ने कहा

पीसीबी प्रमुख ने कहा कि इस आश्वासन की मांग करना उनका अधिकार है और कोई भी पाकिस्तान को विश्व कप से बाहर नहीं रख सकता है. हम या तो सभी नियमों के साथ टी20 विश्व कप के लिए जाएंगे या इसे किसी अन्य देश में ले जाना होगा.' जब उनसे पूछा गया कि क्या इतने देर से टी20 विश्व कप को किसी तटस्थ स्थान पर स्थानांतरित किया जा सकता है तो मनि ने कहा कि पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा के अलावा भी भारतीय बोर्ड के सामने कई और चुनौतियां हैं. 

रोहित शर्मा ने हासिल की करियर की बेस्ट रैंकिंग, तो अक्षर पटेल ने लगायी इतनी लंबी छलांग

उन्होंने कहा, ‘आईसीसी प्रतियोगिताओं में कर-छूट और कोविड-19 का भी मुद्दा है. आईसीसी पहले ही एक आकस्मिक योजना तैयार कर चुका है और अगर जरूरत पड़ी तो टी20 विश्व कप को यूएई स्थानांतरित किया जा सकता है.' मनि ने यह भी कहा कि अगर भारत डब्ल्यूटीसी के फाइनल के लिए क्वालीफाई करता है तो इस साल तारीखों के टकराव के कारण एशिया कप का आयोजन करना असंभव होगा. उन्होंने कहा, ‘अभी की स्थिति को देख कर लग रहा है कि एशिया कप को संभवत: 2023 तक स्थगित करना होगा.' विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल लॉर्ड्स में 18 से 22 जून तक खेला जाएगा.
भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड के साथ मौजूदा श्रृंखला के चौथे और आखिरी टेस्ट को कम से कम ड्रॉ खेलना होगा. न्यूजीलैंड की टीम पहले ही इसके लिए क्वालीफाई कर चुकी है.
 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan Cricket Board, Pakistan, Board Of Control For Cricket In India, India, Cricket, ICC T20 World Cup 2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com