- शादाब खान की हुई वापसी, उपकप्तान होंगे सीरीजी में शादाब
- इंग्लैंड काउंटी में खेल रहे खिलाड़ी जल्द टीम से जुड़ेंगे
- जून 8 से शुरू हो रही है सीरीज
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सोमवार को विंडीज के खिलाफ खेले जाने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी. यह सीरीज जून 8 से खेली जाएगी. यह वनडे सीरीज आईसीसी वर्ल्ड कप सुपर लीग का हिस्सा होगी, जो अगले साल भारत में खेले जाने वाले फिफ्टी-फिफ्टी वर्ल्ड के किए क्वालीफायी करने वाली टीम का निर्धारण करेगी.
यह भी पढ़ें: बीसीसीआई को इरफान पठान को देनी चाहिए यह बड़ी जिम्मेदारी, पूर्व विकेटकीपर सबा करीम ने कहा
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बाबर आजम टीम की कमान संभालना जारी रखेंगे, जबकि चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से बाहर रहे शादाब खान की बतौर उप-कप्तान टीम में वापसी हुयी है. पाकिस्तान टीम जून 1 को रावलिपंडी में ट्रेनिंग के लिए इकट्ठा होगी. वहीं, फिलहाल इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैरिस रऊफ, हसन अली, मोहम्मद रिजवान और शादाब खान भी इस ट्रेनिंग शिविर से जुड़ेंगे.
यह भी पढ़ें: शमी ने बताया अपनी "पावर-प्ले की पावर का राज़," जारी संस्करण में हैं शुरुआती 6 ओवरों के सबसे सफल बॉलर
चीफ सेलेक्टर मोहम्मद वसीम ने कहा कि अब जबकि यह सीरीज 2023 विश्व कप के लिए क्वालीफाइंग प्रतियोगिता है, तो ज्यादा से ज्यादा अंक बटोरने के लिए हमने अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी है. हमने मुख्य खिलाड़ियों को चुना है, जिससे वह आगे इस फौरमेट के लिए अपनी पोजीशन और मजबूत कर सकें. पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है:
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमां, हैरिस रऊफ, हसन अली, इफ्तिखार अहमद, इमाम-उल-हक, खुर्शीद शाह, मोहम्मद हैरिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरादी, शाहनवाज दहानी और जाहिद महमूद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं