- उमरान के साथ-साथ इरफान पठान भी आए चर्चा में
- चेले का टीम इंडिया में हुआ चयन, तो पठान को मिली सुर्खियां
- जम्मू-कश्मीर में प्रतिभा तलाश के हेड भी थे पठान
अब जबकि जम्मू-कश्मीर के पेसर उमरान मलिक (Umran Malik) के टीम इंडिया में चयन के बाद मीडिया से लेकर सड़क तक इस गेंदबाज की चर्चा है, तो वहीं इस गेंदबाज के करियर में मेंटोर की भूमिका निभाने वाले पूर्व ऑलराउंडर अब कमेंटेटर इरफान पठान की भी प्रशंसा हो रही है. पठान पिछले कुछ सालों के दौरान जम्मू-कश्मीर रणजी ट्रॉफी टीम के कोच की भूमिका निभाने के साथ ही टैलेंट सर्च अभियान से भी जुड़े थे. और अगर इस राज्य से अब्दुल समाद और उमरान मलिक जैसे खिलाड़ी उभरकर सामने आए, तो इसमें इरफान पठान का भी अहम योगदान रहा है. भारत के पूर्व विकेटकीपर और चीफ सेलेक्टर सबा करीम ने इस पहलू पर ध्यान दिलाते हुए कहा कि बीसीसीआई को पठान को तेज गेंदबाज स्कॉउट (नयी प्रतिभाओं को ढूंढने वाला) की भूमिका सौंपनी चाहिए.
Irfan Pathan had a big role to play in the emergence of Umran Malik. He has an eye to spot rare talent. Strongly feel that BCCI should utilise his expertise and make him Head, Pace Bowler Scout. #irfanpathan #aakashchopra #SouravGanguly
— Syed Saba Karim (@SyedSabaKarim5) May 23, 2022
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: शमी ने बताया अपनी "पावर-प्ले की पावर का राज़," जारी संस्करण में हैं शुरुआती 6 ओवरों के सबसे सफल बॉलर
सबा करीम ने ट्वीट करते हुए कहा कि उमरान मलिक के उभार में इरफान पठान का खासा योगदान रहा है. इरफान के पास प्रतिभा को पहचानने वाली आंख है. उन्होंने आगे लिखा कि मैं बहुत ही मजबूती के साथ यह महसूस करता हूं कि बीसीसीआई को पठान की विशेज्ञता का इस्तेमाल करना चाहिए. और उन्हें पेस बॉलर स्काउट की भूमिका देनी चाहिए.
वैसे सबा करीम ने एकदम पते की बात कही है. इरफान ने पिछले कुछ सालों में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के विकास में जो योगदान दिया है, वह काबिलेतारीफ है. और इस पूर्व पेसर में क्रिकेट की समझ कितनी है, यह कमेंट्री के दौरान साफ महसूस किया जा सकता है. अब देखने की बात यह होगी कि बोर्ड में पूर्व अधिकारी रह चुके सबा करीम की आवाज बीसीसीआई कितनी सुनता है.
यह भी पढ़ें: उमरान ने मेंटोर इरफान के साथ मनाया चयन का जश्न, 5 कदमों में जाने पेसर की फर्श से अर्श की कहानी
उमरान ने पठान के साथ की चयन की खुशी साझा
उमरान अपने चयन की खुशी मेंटोर इरफान पठान के साथ भी बांटना नहीं भूले. होटल में उमरान के करियर में अहम भूमिका निभाने वाले और हैदराबाद और जम्मू-कश्मीर के साथी खिलाड़ी अब्दुल समाद दोनों ने अपने मेंटोर इरफान पठान का मुंह मीठा कर चयन का जश्न मनाया. इरफान पठान जम्मू-कश्मीर रणजी ट्रॉफी टीम के कोच रहे हैं और इन दोनों के विकास में पठान की खासी भूमिका रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं