विज्ञापन

मैदान पर गरमाया माहौल! हारिस रऊफ और विल जैक्स में तीखी नोकझोंक, अंपायर को भी सुनाई खरी-खोटी, Video

पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच वनडे मैच के दौरान हारिस रऊफ और विल जैक्स में तीखी बहस हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मैदान पर गरमाया माहौल! हारिस रऊफ और विल जैक्स में तीखी नोकझोंक, अंपायर को भी सुनाई खरी-खोटी, Video
हारिस रऊफ और विल जैक्स के बीच हुई भिड़ंत
X (formerly Twitter)

पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए वनडे त्रिकोणीय सीरीज के चौथे मुकाबले में 1 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बना ली. इस मैच में शादाब खान ने हारिस रऊफ के साथ 10वें विकेट के लिए 89 रन की रिकॉर्ड साझेदारी करके एक शानदार जीत दिलाई. यह वनडे में सफल रन-चेज के दौरान 10वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है. एक ओर जहां शादाब खान की शतकीय पारी ने फैन्स का दिल जीता तो वहीं दूसरी ओर मैच के दौरान एक ऐसी घटना भी घटी जिसने फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींचा, .

हारिस रऊफ ने विल जैक्स आपस में भिड़े

दरअसल, इंग्लैंड के सैम करन ने पाकिस्तान के बल्लेबाज शादाब खान को एक बाउंसर गेंद फेंकी. इस गेंद को लेकर हारिस रऊफ ने अंपायर से वाइड देने की अपील की, लेकिन अंपायर ने उनकी यह अपील ठुकरा दी.  लेकिन उसी समय विल जैक्स ने उन्हें कुछ कह दिया. इस तानाव भरे माहौल में विल जैक्स के कहने पर रुऊफ झुंझलाहट में आ गए और खिलाड़ी से भिड़ने के लिए आगे बढ़ने लगे.  ऐसे में अंपायर को बीच में आना पड़ा. हालांकि उस दौरान अंपायर से भी दोनों खिलाड़ियों की बहस होने लगी थी. लेकिन फिर अंपायर के कुछ समझाने के बाद दोनों के बीच बढ़ रहा तनाव कम हुआ. खिलाड़ी और अंपायर के बीच बहस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

बेहद रोमांचक रहा मैच 

एक समय पाकिस्तान ने 154 के स्कोर तक अपना 9वां विकेट गंवा दिया था. ऐसा लगा कि यहां से इंग्लैंड बड़े अंतर से मैच अपने नाम कर लेगा, लेकिन आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे शादाब खान ने हारिस रऊफ (नाबाद 7) के साथ 10वें विकेट के लिए 80 गेंदों में 89 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को रोमांचक जीत दिलाई। शादाब 96 गेंदों में 5 छक्कों और 13 चौकों के साथ 113 रन बनाकर नाबाद रहे.  इंग्लैंड की तरफ से जेमी ओवरटन ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि गस एटकिंसन और लियाम डॉसन ने 2-2 विकेट निकाले। इनके अलावा, हेनरी क्रोकॉम और विल जैक्स को 1-1 विकेट हाथ लगा.

फाइनल 31 अक्टूबर को

शुरुआती तीनों मैच जीतकर पाकिस्तान ने फाइनल में जगह बना ली है.  वहीं, श्रीलंकाई टीम 2 में से 1 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है. इंग्लैंड लगातार 3 मैच गंवाकर तीसरे स्थान पर है. 29 अक्टूबर को उसका सामना श्रीलंका से होगा। वहीं, श्रीलंका के पास फिलहाल 2 मैच शेष हैं. फाइनल मुकाबला 31अक्टूबर को गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाना है. 

ये भी पढ़ें- लाहौर में जबरदस्त ड्रामा! 97 रन पर OUT थे शादाब खान? UltraEdge के एक स्पाइक ने पलट दिया पूरा मैच, इंग्लैंड को कुछ समझ नहीं आया

यह भी पढ़ें-\ वसीम अकरम ने चुनी IND-PAK की ऑलटाइम ODI XI, सहवाग-अनवर ओपनर, कोहली नंबर 5, इमरान खान कप्तान

यह भी पढ़ें | नीरज के हरियाणा से निकला एक और जैवलिन थ्रोअर, वरुण भाम्बू का कमाल, 71.20 m भाला फेंक तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haris Rauf, William George Jacks, England, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com