विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2022

Pak vs Eng: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 74 रन से हराया, तो सोशल मीडिया हुआ टेस्ट क्रिकेट का दीवाना

Pakistan vs England 1st test: तीन दिन के खेल के बाद जो सोशल मीडिया पानी पी-पीकर रावलपिंडी की पिच को कोस रहा था, वही फैंस परिणाम आने पर टेस्ट क्रिकेट के प्रति प्यार दिखा रहे हैं.

Pak vs Eng:  इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 74 रन से हराया, तो सोशल  मीडिया हुआ टेस्ट क्रिकेट का दीवाना
इंग्लिश मीडियम पेसर ने ओली रॉबिंसन ने चार विकेट लिए और वह मैन ऑफ द मैच रहे
  • पाकिस्तान पहला टेस्ट 74 रन से जीता
  • ओली रॉबिंसन बने मैन ऑफ द मैच
  • दिग्गजों ने सराहा इंग्लैंड का सकारात्मक रवैया
नई दिल्ली:

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सोमवार को खत्म हुए टेस्ट में शुरुआती तीन दिन के खेल के बाद परिणाम बहुत ही मुश्किल दिखाई पड़ रहा था. तीसरे दिन तक दोनों टीमों की तरफ से लगे रनों के पहाड़ खडे़ हुए सोशल मीडिया पर पिच को लेकर जमकर धज्जियां उड़ायी गयीं. आईसीसी को उलहाने दिए गए, लेकिन आखिरी दिन इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 74 रन से मात दी, तो पूरा सोशल मीडिया इस जीत के बाद टेस्ट क्रिकेट और इंग्लिश टीम की तारीफ कर रहा है. इस टेस्ट में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 657 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 579 का स्कोर खड़ा किया था. इसके बाद इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी 7 विकेट पर 264 रन बनाकर घोषित कर दी थी, तो पाकिस्तान को आखिरी पारी में जीत के लिए 343 रन बनाने थे. एक समय पाकिस्तान की जीत की उम्मीद भी दिखी थी, लेकिन पूरी तरह 268 रन बनाकर आउट हो गयी. 

इरफान पठान ने भी इंग्लिश टीम के पॉजिटिव एटिट्यूड की सराहना की है

वैसे सोचा तो किसी ने भी नहीं था कि इस पिच पर रिजल्ट निकलेगा

ऐसी तस्वीरें दिखती हैं,तो कोई भी टेस्ट क्रिकेट देखना चाहेगा

बेन स्टोक्स को जमकर तारीफ मिल रही है

तस्वीर बहुत कुछ कहने के लिए काफी है

अब भारत को बेहतर करना होगा बेहतर हालात के लिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Benjamin Andrew Stokes, Mohammad Babar Azam, Pakistan Vs England 12/01/2022 Pken12012022215940, Rawalpindi Cricket Stadium Rawalpindi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com