इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन नाबाद 141 रन की पारी खेली, तो उनके बल्ले से कई रिकॉर्ड निकले, तो इसी के साथ ही उन्होंने भारतीय दिग्गज मोहिंदर अमरनाथ का भी एक स्पेशल रिकॉर्ड तोड़ा दिया. वास्तव में अमरनाथ पाकिस्तान की जमीं पर कारनामा करने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज थे. और वर्तमान में जैसे हालात दोनों देशों के बीच हैं, उसे देखकर लगता नहीं कि आने वाले कई सालों में भी तोड़ने की बात तो दूर, मोहिंदर के रिकॉर्ड की बराबरी भी कोई भारतीय बल्लेबाज कर पाएगा. ब्रूक ने तीसरे दिन की समाप्ति पर नाबाद 141 रन बनाकर अपने करियर का छठा शतक जड़ा.
ब्रूक ने मीलों के अंतर से रिकॉर्ड तोड़ा अमरनाथ का!
ब्रूक का यह पाकिस्तान की धरती पर लगातार चौथे टेस्ट में चौथा और लगातार तीसरी पारी में जड़ा गया शतक रहा, जिसने उन्होंने वेरी-वेरी स्पेशल बल्लेबाज का दर्ज दिला दिया. जब बात पाकिस्तान धरती पर किसी भारतीय बल्लेबाज के चार टेस्ट शतक जड़ने की आती है, तो इस मामले में मोहिंदर अमरनाथ इकलौते बल्लेबाज हैं. लेकिन अमरनाथ और ब्रूक के बीच जिस मीलों के अंतर की बात हम कर रहे हैं, वह यह है कि जहां ब्रूक ने कारनामा करने के लिए सिर्फ 6 पारियां लीं, तो अमरनाथ ने 18 पारियों में चार शतक जड़े थे. मतलब ब्रूक ने 12 पारियों के अंतर से अमरनाथ को मात दी, जो अपने आप में खासा बड़ा अंतर है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
...और भी ये बल्लेबाज हैं!
वैसे पाकिस्तान की धरती पर सिर्फ तीन ही बल्लेबाज चार टेस्ट शतक जड़ चुक हैं. हैरी ब्रूक, मोहिंदर अमरनाथ के अलावा तीसरे बल्लेबाज श्रीलंका के महान दिग्ज अरविंद-डिसिल्वा हैं (17 पारी). वहीं, पाकिस्तान में तीन-तीन शतक बनाने का कारनामा श्रीलंकाई थिलान समरवीरा (8 पारी) और भारत के राहुल द्रविड़ (9 पारी) ने किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं