विज्ञापन

'जिन्होंने कभी कुछ हासिल नहीं किया,' आलोचकों पर भड़के PCB चीफ मोहसिन नकवी, गिनाए सफलता के आंकड़े

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद हो रही आलोचना से नाराज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा कि टीम को उन लोगों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है जिन्होंने ‘अपनी जिंदगी में कभी कुछ हासिल नहीं किया’,

'जिन्होंने कभी कुछ हासिल नहीं किया,' आलोचकों पर भड़के PCB चीफ मोहसिन नकवी, गिनाए सफलता के आंकड़े
PCB Chairman Mohsin Naqvi
X (formerly Twitter)

पाकिस्तान की इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में करारी हार के बाद हो रही आलोचना से नाराज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा कि टीम को उन लोगों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है जिन्होंने ‘अपनी जिंदगी में कभी कुछ हासिल नहीं किया', लंदन में मीडिया से बात करते हुए नकवी ने अन्य कई टीम का भी उदाहरण दिया जिन्हें कमजोर मानी जाने वाली टीम से हार मिली.

उन्होंने हाल में भारत की आयरलैंड के हाथों टी20 मैच में हार का भी जिक्र किया और कहा कि कुछ मुकाबलों में मिली हार से किसी टीम की पूरी स्थिति या क्षमता का आकलन नहीं किया जा सकता. नकवी और पीसीबी को उस समय आलोचनाओं का सामना करना पड़ा जब उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर गई टीम में सात खिलाड़ियों को बदलने का फैसला किया और उनकी जगह ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को शामिल किया. पाकिस्तान तीन मैच की सीरीज में 0-2 से पीछे चल रहा है.

हर तरफ से हो रही आलोचना से नाराज पाकिस्तान के गृह मंत्री नकवी ने कहा कि यह कहना गलत है कि इस समय पाकिस्तान क्रिकेट अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहा है. उन्होंने कहा, 'आप वनडे में पहले आठवें स्थान पर थे जिस पर अब पांचवें स्थान पर आ गए हैं. आपने छह वनडे सीरीज खेली हैं जिनमें से चार में जीत हासिल की है, लेकिन फिर भी कहा जा रहा है कि हमारा क्रिकेट खत्म हो गया है?'

सफलता की दर 24 प्रतिशत से बढ़कर 73 प्रतिशत हो गई- नकवी

उन्होंने कहा, 'हमारी सफलता की दर 24 प्रतिशत से बढ़कर 73 प्रतिशत हो गई है. और मैं किसी एक या किसी खास मैच की बात नहीं कर रहा हूं, फिर भी कहा जा रहा है कि हमारा क्रिकेट खत्म हो गया है? ' नकवी ने कहा कि आलोचकों और फैंस को खिलाड़ियों का मनोबल गिराना बंद करना चाहिए. पाकिस्तानी टीम को शाहिद अफरीदी, मोहम्मद यूसुफ और राशिद लतीफ जैसे पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों समेत कई लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ा है.

उन्होंने कहा, 'जिन खिलाड़ियों ने अपनी जिंदगी में कभी कुछ हासिल नहीं किया, जब वे इस तरह की बातें करते हैं, तो यह अनुचित है.' उन्होंने यह भी कहा कि वह लगातार पूर्व खिलाड़ियों से उनकी राय लेते रहते हैं. उन्होंने कहा, 'कभी-कभी खिलाड़ियों के चयन में भी गलतियां होती हैं. इसकी जवाबदेही मेरी है और हमें इस पर काम करने की जरूरत है.'

नकवी ने कहा कि कई बार खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम से हटाना भी जरूरी होता है. उन्होंने यह भी कहा कि किसी टीम को नौवें स्थान से पहले स्थान तक केवल तीन या छह महीने में नहीं पहुंचाया जा सकता. उन्होंने कहा कि अभी ‘लंबा रास्ता तय करना बाकी है'.

ये भी पढ़ें-  Asian Games 2026: एशियाई खेलों में VVS लक्ष्मण संभालेंगे टीम इंडिया की कमान, गंभीर को क्यों रखा दूर?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com