विज्ञापन

VIDEO: कैमरे ने खोली पोल! ऑफिस टाइम में मैच का मजा ले रहे कर्मचारी LIVE टीवी पर पकड़े गए, रिएक्शन वायरल

केप टाउन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान दो ऑफिस कर्मचारी लाइव मैच का आनंद लेते हुए कैमरे में कैद हो गए

VIDEO: कैमरे ने खोली पोल! ऑफिस टाइम में मैच का मजा ले रहे कर्मचारी LIVE टीवी पर पकड़े गए, रिएक्शन वायरल
south africa vs australia 3rd test
X (formerly Twitter)

क्रिकेट का जुनून अक्सर लोगों से ऐसी चीजें करवा देता है, जो चर्चा का विषय बन जाती हैं. ऐसा ही एक दिलचस्प नजारा दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान देखने को मिला, जब दो ऑफिस कर्मचारी लाइव मैच का आनंद लेते हुए कैमरे में कैद हो गए.

ऑफिस की बालकनी से देख रहे थे मैच

27 अक्टूबर को मैच के पहले दिन दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी के दौरान यह घटना हुई. 43वें ओवर में जब एडन मार्करम और डेविड बेडिंघम क्रीज पर मौजूद थे और जोश हेजलवुड गेंदबाजी कर रहे थे, तभी ब्रॉडकास्ट कैमरा पास की एक इमारत की ओर घूम गया. कैमरे ने जैसे ही कांच की बालकनी पर फोकस किया, वहां सफेद शर्ट और काले फॉर्मल पैंट पहने दो कर्मचारी मैच का आनंद लेते दिखाई दिए. दोनों मैदान की तरफ देख रहे थे और खेल में पूरी तरह डूबे हुए थे.

LIVE टीवी पर आते ही हुई गजब की फुर्ती

मजेदार बात यह रही कि जैसे ही कैमरा उनके चेहरे के करीब पहुंचा, दोनों को एहसास हो गया कि वे लाइव टीवी पर दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद उनका रिएक्शन देखने लायक था. कैमरे में कैद होने का अहसास होते ही दोनों ने तुरंत अपना रुख बदला और बिना देर किए वापस अपने-अपने डेस्क की ओर लौट गए. उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

क्यों संभव है ऐसा नजारा?

दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के न्यूलेण्ड्स क्रिकेट स्टेडियम के आसपास व्यावसायिक कार्यालय, रिटेल और अन्य व्यावसायिक परिसर मौजूद हैं. इसी वजह से कुछ ऑफिस स्पेस से मैदान का सीधा नजारा दिखाई देता है, जिसका फायदा उठाकर कर्मचारी मैच का लुत्फ उठाते नजर आए.

यह भी पढ़ें- हारिस रऊफ पर चला ICC का डंडा, 24 महीने में 3 अपराध और 5 डिमेरिट पॉइंट्स, अब लगा जुर्माना

यह भी पढ़ें- Video: आखिर किसे सुनने पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा? मुंबई के इस खास कॉन्सर्ट का वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें- MI के हेड कोच बनते ही पोलार्ड ने CSK को दिया बड़ा झटका, ठुकराया लाखों का कॉन्ट्रैक्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia, South Africa, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com