- पांचवें वनडे से बाहर हुई ब्रूक हॉलीडे
- हाल ही में उनकी साथी पाई गई थीं कोविड-19 पॉजिटिव
- न्यूजीलैंड श्रृंखला में 4-0 से आगे
न्यूजीलैंड की आलराउंडर ब्रूक हॉलीडे (Brooke Halliday) भारत के खिलाफ पांचवें महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में नहीं खेल पाएंगी क्योंकि उनके साथी के कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाये जाने के कारण उन्हें पृथकवास पर रहना पड़ रहा है. इस 26 वर्षीय खिलाड़ी का सोमवार को किया गया परीक्षण नेगेटिव आया था. उनका पृथकवास के पांचवें दिन फिर से परीक्षण किया जाएगा.
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बयान में कहा, ‘‘हॉलीडे अपने साथी के साथ रात्रि भोज के लिये बाहर गयी थी जिसे बाद में कोविड-19 से संक्रमित पाया गया. इसलिए हॉलीडे को सात दिन तक होटल के अपने कमरे में ही अलग थलग रहना होगा.'' इसमें कहा गया है, ‘‘हॉलीडे का कल कोविड-19 का परीक्षण नेगेटिव आया था और यदि पांचवें दिन फिर से उनका परीक्षण नेगेटिव आता है तो वह शुक्रवार को फिर से टीम से जुड़ जाएगी.''
हॉलीडे मंगलवार को चौथे वनडे में भी नहीं खेल पायी थी. वह गुरुवार को होने वाले पांचवें और अंतिम वनडे में भी नहीं खेल पाएगी.
IPL से होने वाली करोड़ों की कमाई को कैसे BCCI,आईपीएल टीमों और स्टेट एसोसिएशन के बीच बांटा जाता है?
.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं