विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2020

NZ vs IND: टेस्‍ट सीरीज में 'सफाये' के बाद व‍िराट कोहली बोले, 'वापस जाकर देखेंगे हमने कहां गलत‍ियां कीं'

New Zealand vs India, 2nd Test: भारतीय बल्‍लेबाजों ने टेस्‍ट सीरीज में ज‍िस तरह का प्रदर्शन क‍िया, उसको लेकर फैंस में खासा रोष है. भारत (Indian Team) के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने सात विकेट पर 132 रन बनाकर जीत दर्ज की.

NZ vs IND: टेस्‍ट सीरीज में 'सफाये' के बाद व‍िराट कोहली बोले, 'वापस जाकर देखेंगे हमने कहां गलत‍ियां कीं'
NZ vs IND: टेस्‍ट सीरीज में व‍िराट कोहली स‍ह‍ित लगभग सभी भारतीय बल्‍लेबाज फ्लॉप रहे
  • व‍िराट ने कहा- अच्‍छी बैट‍िंग न कर पाने का अफसोस है
  • टॉस से फर्क पड़ता लेक‍िन इसका बहाना नहीं बना सकते
  • बॉलर्स ने वापसी कराई लेक‍िन हम उन्‍हें 'बैक' नहीं कर सके
क्राइस्‍टचर्च:

New Zealand vs India, 2nd Test: न्यूजीलैंड ने दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट (New Zealand vs India, 2nd Test)के तीसरे ही दिन भारत को सात विकेट से करारी हार के ल‍िए मजबूर कर द‍िया. इसके साथ ही सीरीज में कीवी टीम ने 2-0 से क्लीन स्वीप कर ल‍िया. भारत (Indian Team)के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने सात विकेट पर 132 रन बनाकर जीत दर्ज की. भारतीय बल्‍लेबाजों ने टेस्‍ट सीरीज में ज‍िस तरह का प्रदर्शन क‍िया, उसको लेकर फैंस में खासा रोष है. न्‍यूजीलैंड दौरे में भारत ने पांच टी20 मैचों की सीरीज में क्‍लीन स्‍वीप करके जोरदार शुरुआत की थी लेक‍िन इसके बाद कीवी टीम ने अपने प्रदर्शन का स्‍तर ऊपर उठाया. उसने वनडे सीरीज में 3-0 के एकतरफा अंतर से कब्‍जा जमाया और बाद में टेस्‍ट सीरीज में भी क्‍लीन स्‍वीप कर ल‍िया. मैच के बाद भारत के कप्‍तान व‍िराट कोहली (Virat Kohli)ने माना क‍ि खराब बल्‍लेबाजी के कारण टीम को शर्मसार होना पड़ा.

न्‍यूजीलैंड के ख‍िलाफ टेस्‍ट में टीम इंड‍िया के 'फ्लॉप शो' पर माइकल वॉन ने कसा तंज..

व‍िराट ने कहा, अच्‍छी बल्‍लेबाजी न कर पाने का हमें अफसोस है. हमने कई जगहों पर गलती की ज‍िसका खाम‍ियाजा हार के रूप में भुगता. कीवी टीम की तारीफ करते हुए उन्‍होंने कहा, मेजबान टीम ने अपनी पर‍िस्‍थ‍ित‍ियों में शानदार खेल द‍िखाया और हमें गलत‍ियों के ल‍िए मजबूर कर द‍िया. व‍िराट (Virat Kohli) ने कहा, मैच के दूसरे द‍िन गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हमारी वापसी करा दी थी लेक‍िन बतौर बल्‍लेबाज हम लोगों ने उन्‍हें बैक नहीं क‍िया. वापस जाकर हमें देखना होगा क‍ि हमने कहां और कब गलत‍ियां की. व‍िराट ने माना क‍ि टॉस जीतना हमारी टीम को अत‍िर‍िक्‍त एडवांटेज देता लेक‍िन इतने लंबे समय तक क्र‍िकेट खेलने के बाद आप केवल इसे ज‍िम्‍मेदार नहीं ठहरा सकते. उन्‍होंने कहा क‍ि टेस्‍ट सीरीज के खराब प्रदर्शन को हम स्‍वीकार करते हैं और उसमें सुधार की कोश‍िश करेंगे.

न्‍यूजीलैंड टीम के कप्‍तान केन व‍िल‍ियमसन (Kane Williamson) ने कहा, सीरीज में 2-0 की जीत से हमें खुशी है. हमारे गेंदबाजों ने लगातार अच्‍छा प्रदर्शन क‍िया और भारतीय टीम को बड़ा स्‍कोर नहीं बनाने द‍िया. भारत जैसी दुन‍िया की नंबर एक टीम पर ऐसी जीत दर्ज करना बड़ी बात है.  मैन ऑफ द मैच काइले जैम‍िसन (Kyle Jamieson )ने कहा, इस बात की खुशी है क‍ि टीम के ल‍िए अच्‍छा प्रदर्शन क‍िया और जीत का ह‍िस्‍सा बना.

वीडियो: 15 साल की लड़की ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, New Zealand Vs India 02/29/2020 Nzin02292020190978, India, Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com