विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2020

रोह‍ित शर्मा ने द‍िखाया बड़ा द‍िल, बोले-मेरे दो छक्‍कों ने नहीं, शमी के आख‍िरी ओवर ने द‍िलाई भारत को जीत...

हैम‍िल्‍टन टी20 मैच में सुपर ओवर में भारतीय टीम की रोमांचक जीत के बाद हर कहीं ह‍िटमैन रोह‍ित शर्मा (Rohit Sharma) की तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं. न‍िर्धार‍ित 20 ओवरों में दोनों ही टीमों ने 179-179 रन बनाए थे और मैच टाई समाप्‍त हुआ था. बाद में मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ था ज‍िसमें रोह‍ित ने आख‍िरी दो गेंदों पर छक्‍के जड़ते हुए भारत को कर‍िश्‍माई जीत द‍िला दी थी.

रोह‍ित शर्मा ने द‍िखाया बड़ा द‍िल, बोले-मेरे दो छक्‍कों ने नहीं, शमी के आख‍िरी ओवर ने द‍िलाई भारत को जीत...
रोह‍ित शर्मा ने तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी के बेहतरीन आख‍िरी ओवर को भारत की जीत का श्रेय द‍िया है
  • सुपर ओवर की आख‍िरी दो गेंदों पर रोह‍ित ने जड़े थे छक्‍के
  • इससे पहले शमी ने कमाल का आख‍िरी ओवर फेंक मैच टाई कराया था
  • पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 3-0 से है आगे
हैम‍िल्‍टन:

New Zealand vs India, 3rd T20:  हैम‍िल्‍टन टी20 मैच में सुपर ओवर में भारतीय टीम की रोमांचक जीत के  बाद हर कहीं ह‍िटमैन रोह‍ित शर्मा (Rohit Sharma) की तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं. न‍िर्धार‍ित 20 ओवरों में दोनों ही टीमों ने 179-179 रन बनाए थे और मैच टाई समाप्‍त हुआ था. बाद में मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ था ज‍िसमें रोह‍ित ने आख‍िरी दो गेंदों पर छक्‍के जड़ते हुए भारत को कर‍िश्‍माई जीत द‍िला दी थी. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हास‍िल कर ली है. इसके मायने यह हैं क‍ि सीरीज के अगले दो टी20 मैचों का पर‍िणाम जो भी हो, सीरीज व‍िराट कोहली की टीम ने नाम होना तय है. मैच के बाद आयोज‍ित प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में बड़ा द‍िल द‍िखाते हुए ऐसी बात कहीं ज‍िससे क्र‍िकेटप्रेमी प्रभाव‍ित हुए ब‍िना नहीं रहे. टीम इंड‍िया के ह‍िटमैन ने मोहम्‍मद शमी (Mohammed Shami)को भारत की मैच में वापसी का श्रेय द‍िया.

'ह‍िटमैन' की कमाल की बैट‍िंग का मुरीद हुआ क्र‍िकेट जगत, अश्‍व‍िन बोले-'आइस कूल रोह‍ित..'

उन्‍होंने कहा क‍ि यह शमी का आख‍िरी ओवर था ज‍िसके कारण भारतीय टीम मैच में वापसी कर पाई. उन्‍होंने कहा क‍ि मेरे दो छक्‍कों ने भारत के ल‍िए जीत हास‍िल नहीं की. यह शमी का आख‍िरी ओवर था ज‍िसमें उन्‍होंने 9 रन को बखूबी ड‍िफेंड करके भारत को मैच में लौटा द‍िया. इस ओवर में केवल आठ रन ही बन पाए और मैच टाई हो गया.

उन्‍होंने कहा-मैदान पर ओस के कारण गेंदबाजी करना बेहद मुश्‍क‍िल था. यही नहीं, केन व‍िल‍ियमसन और रॉस टेलर क्रीज पर मौजूद थे. ऐसे में शमी ने ज‍िस तरह का प्रदर्शन क‍िया, वह काब‍िलेतारीफ था. टीम इंड‍िया के ओपनर नरे कहा, 'मेरी राय में शमी का आख‍िरी ओवर बेहद अहम था और इसी ने हमें जीत तक पहुंचाया.'

वीडियो: 15 साल की लड़की ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, Rohit Gurunath Sharma, Mohammed Shami Ahmed, New Zealand Vs India 01/29/2020 Nzin01292020190971
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com