- बल्ले से नाकाम, पर गेंद से चमके हूडा
- दीपक ने चटकाए चार विकेट
- दीपक 2.5-0-10-4
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 (nz vs ind 2nd T20I) में अगर सूर्यकुमार यादव (suryakumar yadav) ने कीवी गेंदबाजों की सुतली खोली, तो दीपक हूडा ने एक तरफ से टीम मैनेजमेंट की पॉलिसी की पोल खोल दी. दीपक हूडा को पिछले दिनों विश्व कप में सिर्फ एक ही मैच दिया गया था, लेकिन उनसे बॉलिंग नहीं करायी थी. और इस एक मैच के बाद दीपक हूडा से टीम मैनेजमेंट ने हाथ जोड़ लिए, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 (nz vs ind 2nd T20i) में दीपक हूडा मानो जादुई हाथ बनकर आए और रिकॉर्ड भी बना दिया.
SPECIAL STORIES:
सूर्यकुमार यादव ने तोड़ दिया कोहली का यह विराट रिकॉर्ड, बाकी बल्लेबाजों के लिए बड़ा चैलेंज
कुछ ऐसे दिग्गज और फैंस ने सूर्यकुमार यादव की पारी पर जमकर लुटाई तारीफ
सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के उड़ाए होश, जड़ दिया तूफानी शतक, लगाए 7 आसमानी छक्के
भले ही इस मुकाबले में दीपक एक ही गेंद खेलकर आउट हो गए, लेकिन उन्होंने बॉलिंग में जलवा बिखरते हुए दिखाया कि भारतीय मैनेजमेंट विश्व कप में उनका और ज्यादा और बेहतर इस्तेमाल कर सकता था. हूडा की गेंदों ने कीवियों के होश उड़ा दिए और देखते ही देखते वह चार विकेट ले उड़े. हूडा को अपना कोटा भी पूरा नहीं करना पड़ा. उन्होंने 2.5 ओवर की गेंदबाजी की और सिर्फ दस रन देकर विकेट लेकर रिकॉर्ड बना दिया.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
IMPRESSIVE! Deepak Hooda ended up with his best bowling figures in T20Is!
— The Bharat Army (@thebharatarmy) November 20, 2022
He did an excellent job to clean up the tail in the end!
Getty • #DeepakHooda #INDvNZ #NZvIND #TeamIndia #BharatArmy pic.twitter.com/QB9CsFA7sw
इस प्रदर्शन के साथ ही दीपक हूडा टी20 में न्यूजीलैंड की धरती पर इस फौरमेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए. इस रिकॉर्ड को तोड़ना किसी भी भारतीय बॉलर के लिए खासा मुश्किल होगा. वजह यह है कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौर पर बहुत ही कम जाती है. बहरहाल, हूडा की गेंदों ने हल्ला बोला, फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की.
ये भी पढ़े-
भारतीय प्लेयर्स को विदेशी लीग में खिलाने की चर्चा पर Dravid को मिला Shastri और Zaheer Khan का साथ
ये 5 क्रिकेटर हैं नयी चयन समिति के सदस्य बनने के लिए सबसे उपयुक्त, नजर दौड़ा लें
स्पोर्ट्स से जुड़ी हर एक खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports Hindi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं