विज्ञापन
This Article is From Jul 16, 2022

अब विराट ने आफरीदी को किया गलत साबित, दिया पाक कप्तान बाबर आजम के ट्वीट का जवाब, Viral हो गया

जब से बाबर आजम (Babar Azam) ने विराट कोहली (virat kohli) के समर्थन में ट्वीट किया था, तभी से फैंस के बीच चर्चा थी कि विराट इसका कब जवाब देंगे

अब  विराट ने आफरीदी को किया गलत साबित,  दिया पाक कप्तान बाबर आजम के ट्वीट का जवाब, Viral हो गया
भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली
  • कोहली का बाबर को जवाब
  • भारतीय पूर्व कप्तान ने दी शुभकामनाएं
  • बाबर का शुक्रिया अदा किया
नई दिल्ली:

एक दिन पहले ही जब पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने विराट कोहली का समर्थन करते हुए लिखा था "यह समय भी गुजर जाएगा," तो इस पर सोशल मीडिया पर जबर्दस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली थी. वहीं, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने यह ताना भी कसा था कि उन्हें इस पर विराट के जवाब की कोई उम्मीद नहीं है, लेकिन आज जब विराट ने सोशल मीडिया पर मोर्चा संभाला, तो खोई बल्लेबाजी फॉर्म पर अपना नजरिया पेश करते हुए बाबर आजम के समर्थन वाले ट्वीट पर भी जवाब दिया. और विराट के जवाब पर भी अच्छी खासी प्रतिक्रिया दोनों देशों से देखने मिल रही है.

विराट ने बाबर आजम को जवाब देते हुए लिखा, "आपका धन्यवाद, चमकते रहो और प्रगति करते रहो. आपको शुभकामनाएं." कोहली का बाबर के कमेंट पर प्रतिक्रिया करना भर था कि उम्मीद के हिसाब से यह जवाब बहुत ही तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कोहली के इस जवाब पर खासी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. आप खुद देखिए कि कौन क्या-क्या कह रहा है. डा. नौमन नियाज को पाकिस्तान के अग्रणी समीक्षकों में से एक माना जाता है

पाक प्रशंसक कोहली के जवाब को सराह रहे हैं

ऐसा भी है

मीम्स भी बन रहे हैं ..

विराट के चाहने वाल भी गजबे हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Mohammad Babar Azam, Pakistan, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com