- कौन है बुमराह की चोट का जिम्मेदार?
- अब कैसे होगी विश्व कप में बुमराह की भरपायी?
- क्या है अब टीम मैनेजमेंट का प्लान "बी" ?
अगले महीने शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए पत्ते दुरुस्त करने में जुटी टीम रोहित के संयोजन के सवालों को लेकर जवाब अभी मिले भी नहीं कि भारत को चंद दिनों के भीतर ही जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के रूप में दूसरा बड़ा झटका लगा है और इसका असर निश्चित तौर पर विश्व कप अभियान पर पड़ने जा रहा है. कुछ दिन पहले ही रवींद्र जडेजा के बाहर होने से पहले भारत का इलेवन संतुलन गड़बड़ाया, तो अब जसप्रीतब बुमराह ने मैनेजमेंट के सामने खासी चुनौती खड़ी कर दी है. और अब सवाल एक नहीं बल्कि कई हैं. वास्तव में यह सवाल बहुत बड़े हैं और लगता नहीं कि बीसीसीआई इनका जवाब देगा भी, लेकिन वर्तमान हालात से भारतीय प्रशंसकों में खासा गुस्सा है.
SPECIAL STORY:
सिर्फ 11 सेकेंड के video से देखें अर्शदीप का कहर, "नागिन स्विंग" की लहक ने जीत लिया फैंस का दिल
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
भारत और दक्षिण अफ्रीका के ये 3 क्रिकेटर हो सकते हैं T20 World Cup से बाहर
1. क्या बोर्ड से बुमराह को लेकर हुई लापरवाही?
बुमराह पिछले काफी दिनों से चोटिल हैं. वह कुछ दिन पहले तक एनसीए में ट्रेनिंग भी कर कर हे थे. ऐसे में सवाल यही है कि अगर बुमराह की पीठ में वास्तव में फ्रेक्चर था, तो इसके पकड़ में आने में इतना समय क्यों लग गया ? ऐसा कैसे हो गया कि फ्रेक्चर हो गया और इसकी स्कैनिंग ही नहीं हो सकी? नहीं हो सकी, तो क्यों नहीं हो सकी? और अगर इस दौरान भी बुमराह अगर ट्रेनिंग करते रहे, तो क्यों नहीं इस सहित तमाम बातों को मेडिकल टीम की बड़ी लापरवाही माना जाए? क्या बुमराह को यह फ्रेक्चर हाल ही में हुआ? या फिर बुमराह फ्रेक्चर के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टी20 मैच खेले? चोट के साथ खेले, तो कैसे खेल गए ? आखिर बुमराह की इस चोट की जिम्मेदारी/जवाबदेही किसकी है?
2. क्या शमी की होगी वापसी, शमी फिट भी हैं?
बुमराह के विश्व कप से बाहर होना निश्चित तौर पर पहले से ही गड़बड़ाए दिख रहे भारत के पेस अटैक के लिए एक बड़ा झटका है. वहीं, मोहम्मद शमी के हालात ने तस्वीर को और धुंधला कर दिया है. हालांकि, बुधवार रात शमी के कोविड-19 से निगेटिव होने की खबर आयी है, लेकिन सवाल यही है कि क्या शमी पूरी तरह फिट हैं? क्या शमी के पास वह फिटनेस है जो विश्व कप जैसी प्रतियोगिता के लिए चाहिए. शमी विश्व कप के लिए घोषित चार स्टैंडबायी खिलाड़ियों में शामिल हैं, लेकिन सवाल शमी की फिटनेस ही नहीं, बल्कि मैच फिटनेस को लेकर भी है.
3. कौन होगा इलेवन में बुमराह का विकल्प ?
अगर स्टैंडबायी खिलाड़ियों में पेसरों की बात की जाए, तो इसमें सिर्फ एक ही पेसर हैं दीपक चाहर और मोहम्मद शमी के रूप में दो पेसर हैं. होता यही है कि जब कोई मूल टीम का खिलाड़ी चोटिल हो जाता है, तो स्टैंड बायी को टीम में जगह मिलती है. पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में दीपक चाहर ने फॉर्म दिखायी है, लेकिन सवाल फिर भी बना हुआ है कि बुमराह की जगह विश्व कप टीम में कौन लेगा? यह दीपक चाहर होंगे या शमी या फिर कोई और तीसरा अचानक से आ जाएगा?
4. क्या बुमराह का विकल्प भरपायी कर पाएगा?
इसमें कोई दो राय नहीं कि बुमराह विश्व के सितारा पेसरों में हैं. बुधवार को ही मार्क वॉ ने बुमराह को विश्व कप के अपने पांच शीर्ष खिलाड़ियों में जगह दी. वहीं, यह समझा जा सकता है कि पूर्ण फिट बुमराह भारतीय आक्रमण में विश्व कप में क्या कर सकते थे, लेकिन अब जब उनके बाहर होने की खबरें आ रही हैं, तो सवाल यही है कि जो भी खिलाड़ी बुमराह की जगह लेगा क्या वह उनकी भरपायी कर पाएगा. और अगर नहीं, तो क्या भारतीय पेस अटैक मेगा इवेंट में उनता प्रभावी और तीखा साबित होगा, जिसकी खिताब जीतने के लिए जरूरत होगी
यह भी पढ़ें:
‘विलेन' से हीरो बने अर्शदीप सिंह ने कमबैक पर क्या कहा, देखिए जीत के बाद का खास इंटरव्यू- Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं